Indore

इंदौर सराफा बाजार: सोना 1300 रुपये और चांदी छह हजार रुपये उछली


नईदुनिया प्रतिनिधि,इंदौर। एक ही दिन में अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने में तीन प्रतिशत का उछाल देखा गया। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना करीब दो हजार डालर उछलकर फिर से 4200 डालर प्रति औंस के स्तर के पार पहुंच गया है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शुक्रवार को बुलियन मार्केट में कारोबार का समापन तेजी के साथ हुआ।

अमेरिका और ईरान के बीच संभावित शांति समझौता कीमती धातुओं में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फिर से मजबूती का कारण बन रही है। अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि शांति समझौते पर ईरान ने सहमति दे दी है।

इस बयान के बाद लंबे समय से चली आ रही महंगाई और सख्त मॉनेटरी पॉलिसी (ब्याज दरें बढ़ाने) की चिंताएं कम हुईं। बाजार का मूड अमेरिका के मिले-जुले आर्थिक आंकड़ों से भी प्रभावित हुआ है।

6 जून को खत्म हुए हफ्ते में बेरोजगारी भत्ते के दावे बढ़कर 229,000 हो गए, जो बाजार के 219,000 के अनुमान से ज्यादा थे और लेबर मार्केट की मजबूती में थोड़ी नरमी का संकेत देते हैं।

हालांकि अमेरिका में मई में महंगाई का अनुमान 6.5 प्रतिशत तक रहा। फिर भी आगे शांति समझौता भांपकर बुलियन मार्केट में तीन दिन बाद फिर खरीदी की ओर अग्रसर हुआ।

क्योंकि महंगाई पर अब बाजार को अंकुश लगने की उम्मीद भी दिख रही है। इसके साथ यूरोपियन सेंट्रल बैंक ने 2023 के बाद पहली बार ब्याज दर में वृद्धि की है।

इन सभी अंतरराष्ट्रीय संकेतों का असर भारतीय सराफा बाजार में भी देखा गया। शुक्रवार को सोने के भाव में 1300 रुपये प्रति दस ग्राम का उछाल रहा।

इंदौर सराफा में सोना केडबरी नकद बढ़कर 14700 रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। इसी तरह चांदी के भाव में छह हजार रुपये की तेजी देखी गई। चांदी बढ़कर 241500 रुपये प्रति किलो बोली गई।

कॉमेक्स वायदा पर सोना वायदा 4208 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 4245 डॉलर और नीचे में 4170 डॉलर प्रति औंस और चांदी 66.81 डॉलर तक जाने के बाद ऊपर में 67.92 डॉलर और नीचे में 65.87 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करती देखी गई।

इंदौर के बंद भाव

सोना केडबरी रवा नकद में 147000, सोना आरटीजीएस में 147500 (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 135200 रुपये प्रति दस ग्राम (जीएसटी अतिरिक्त) है। गुरुवार को सोना 145700 रुपये पर बंद हुआ। चांदी चौरसा 241500, चांदी आरटीजीएस 246000 चांदी टंच 242000 रुपये प्रति किलो और चांदी सिक्का 2740 रु. प्रति नग बिका। गुरुवार को चांदी 235500 रु. पर बंद हुई थी।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)