Indore

ग्वालियर 5 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, 4 साल से एक ही जगह जमे 236 पुलिसकर्मी भी हटाए गए


ग्वालियर पुलिस में शनिवार शाम को बड़ी सर्जरी की गई। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने पांच थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया। वहीं सालों से एक ही थानों में त …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 06 Jun 2026 09:34:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 06 Jun 2026 09:34:19 PM (IST)

ग्वालियर 5 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर, 4 साल से एक ही जगह जमे 236 पुलिसकर्मी भी हटाए गए
ग्वालियर 5 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर।

HighLights

  1. ग्वालियर 5 थाना प्रभारियों का ट्रांसफर कर दिया गया
  2. 4 साल से एक ही जगह जमे 236 पुलिसकर्मी भी हटाए
  3. थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों की तबादला सूची

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। ग्वालियर पुलिस में शनिवार शाम को बड़ी सर्जरी की गई। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने पांच थाना प्रभारियों को इधर से उधर कर दिया। वहीं सालों से एक ही थानों में तैनात 236 पुलिसकर्मियों का भी स्थानांतरण कर दिया। यह आदेश शाम को जारी हुए।

थानों से पुलिसकर्मियों को हटाने की कार्रवाई डीजीपी कैलाश मकवाना के आदेश के बाद हुई है। डीजीपी ने ही पिछले माह आदेश जारी किया था कि जो पुलिसकर्मी चार साल से अधिक समय से एक ही थाने में तैनात हैं, इन्हें हटाया जाए। एसएसपी धर्मवीर सिंह ने सात एसआई, 25 एएसआई, 50 प्रधान आरक्षक और 154 आरक्षकों को इधर से उधर किया।

थाना प्रभारियों और उपनिरीक्षकों की तबादला सूची

निरीक्षक विनोद विनायक करकरे – पुलिस लाइन से थाना प्रभारी कोतवाली

निरीक्षक विनय सिंह तोमर – पुलिस लाइन से थाना प्रभारी मोहना

निरीक्षक बलविंदर ढिल्लन – पुलिस लाइन से थाना प्रभारी अजाक

मिर्जा आसिफ बेग – थाना प्रभारी बिजौली से थाना प्रभारी डबरा देहात

एसआई रमाकांत उपाध्याय – अपराध शाखा से थाना प्रभारी आरोन

एसआई बलवीर मावई – पुलिस लाइन से थाना भितरवार

एसआई मोहिनी वर्मा – थाना प्रभारी कोतवाली से थाना झांसी रोड

एसआई अभिनव शर्मा – थाना प्रभारी आरोन से थाना अपराध शाखा

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)