Indore

Indore News 3 June: इंदौर में शाम तक अपराध की 4 घटनाएं, रेप, पथराव, चोरी और ठगी


Indore News 3 June: इंदौर में 3 जून, बुधवार के दिन सुबह से शाम तक अपराध की चार घटनाएं सामने आईं हैं। इनमें दुष्‍कर्म, चोरी, ठगी और पथराव जैसी वारदातें …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 03 Jun 2026 05:50:54 PM (IST)Updated Date: Wed, 03 Jun 2026 06:00:50 PM (IST)

Indore News 3 June: इंदौर में शाम तक अपराध की 4 घटनाएं, रेप, पथराव, चोरी और ठगी
इंदौर में अपराध की घटनाएं।

डिजिटल डेस्‍क। इंदौर में 3 जून, बुधवार के दिन सुबह से शाम तक अपराध की चार घटनाएं सामने आईं हैं। इनमें दुष्‍कर्म, चोरी, ठगी और पथराव जैसी वारदातें शामिल हैं। देखें एक नज़र।

1. एटीएम बदल कर बदमाशों ने रुपये निकाले

naidunia_image

परदेशीपुरा में बदमाशों ने एटीएम बदल कर 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। पुलिस आरोपितों की तलाश में जुटी है।पलासिया थाना क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना हुई है।पुलिस के अनुसार धोखाधड़ी 70 वर्षीय महेश रामलाल वर्मा के साथ हुई है।स्टेट बैंक के परदेशीपुरा चौराहा स्थित एटीएम में रुपये निकालने गए थे। दो युवक पहले ही एटीएम में मौजूद थे। आरोपितों ने मदद के बहाने एटीएम बदल लिया । थोड़ी देर बाद 20 हजार के ट्रांजेक्शन का मैसेज आ गया।

2. होटलकर्मी से दुष्कर्म,अश्लील फोटो से धमकाया

naidunia_image

लसूड़िया पुलिस ने होटलकर्मी की शिकायत पर आरोपित रविंद्र उर्फ रवि जाटव के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आरोपित पीड़ितो आपत्तिजनक फोटो की धमकी भी देता था।पुलिस के अनुसार घटना निपानिया स्थित होटल ग्रैंड ब्लू में काम करती थी। इसी होटल में काम करने वाले रविंद्र ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और आपत्तिजनक अवस्था में फोटो खींच लिए।

3. बायपास पर तिरपाल काटकर 20 बक्से ले गए बदमाश

naidunia_image

तिरपाल काट कर पार्सल चुराने वाली गैंग ने बायपास पर चलते ट्रक में वारदात कर दी और 20 बक्से चुरा लिए। लसूड़िया पुलिस ने चोरी का केस दर्ज किया है।फरियादी राजाराम मालवीय निवासी शिवखेड़ी आष्टा सीहोर के अनुसार ट्रक(एमएच 23एयू 2401) में हुई है। एनएसबी न्यू श्री बाम्बे कंपनी का ट्रक भारी सामान लेकर अहमदाबाद से इंदौर आया था। बायपास पर ट्रक खराब होने पर नीचे उतरा तो तिरपाल कटी हुई थी। ट्रक से 20 बक्से गायब थे। इसके पहले आजाद नगर और तुकोगंज में घटना हो चुकी है।

4. महिला के घर में पथराव,बाहर खड़ी गाड़ियों में तोड़फोड़

naidunia_image

एक सिरफिरे युवक ने मोहल्ले में खुद उत्पात मचाया। हंगामा करते हुए महिला के घर में पथराव कर डाला और बाहर खड़ी गाड़ियों में भी तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार आरोपित का नाम लक्की जाटव है। पुलिस ने राधा की शिकायत पर केस दर्ज किया है। मंगलवार को लक्की ने महिला के साथ अभद्रता की और घर पर पत्थर फैंके। उसने दो दोपहिया वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)