Indore

Jabalpur: सीएमओ के डिजिटल हस्ताक्षर कर 4 लाख 32 हजार का भुगतान, आजीविका मिशन मैनेजर समेत दो पर एफआईआर


बैंक दस्तावेजों की जांच में यह भी सामने आया कि भुगतान की राशि का उपयोग यूपीआई के माध्यम से चंदन ने अपने निजी खर्चों में किया। दोनों की एक ही बैंक में …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 18 Jul 2026 11:09:19 PM (IST)Updated Date: Sat, 18 Jul 2026 11:16:06 PM (IST)

Jabalpur: सीएमओ के डिजिटल हस्ताक्षर कर 4 लाख 32 हजार का भुगतान, आजीविका मिशन मैनेजर समेत दो पर एफआईआर
जबलपुर में गड़बड़ी पर केस दर्ज। – एआई फोटो।

HighLights

  1. प्रचार-प्रसार के ठेके में इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया गया।
  2. जांच में बैंक खाते से लेकर यूपीआई लेनदेन तक मिले अहम साक्ष्य।
  3. दोनों की एक ही बैंक में एफडी होने के भी अहम साक्ष्य मिले हैं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (एनयूएलएम) में प्रचार-प्रसार कार्य के भुगतान में बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। जिला शहरी विकास अभिकरण के प्रतिवेदन पर ओमती पुलिस ने नगर निगम में पदस्थ शहरी विकास अभिकरण के मैनेजर चंदन प्रजापति और उसके परिचित नेत्रपाल प्रजापति के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज की है।

मामला वर्ष 2022-23 में नगरीय निकायों में प्रचार-प्रसार का ठेका भुगतान में अनियमिता का है। दोनों आरोपितों ने ठेका को लेकर संबंधित अधिकारियों की जानकारी के बिना मुख्य नगर पालिका अधिकारियों (सीएमओ) के डिजिटल हस्ताक्षरों का दुरुपयोग कर चार लाख 32 हजार 700 रुपये का भुगतान जारी करा लिया।

खाता प्रजापति का, फोन नंबर चंदन का

अनियमिता की शिकायत पर की गई विभागीय जांच में सामने आया कि पनागर, भेड़ाघाट, कटंगी, बरेला और शहपुरा निकायों के कार्यों के एवज में अलग-अलग किस्तों में यह राशि नेत्रपाल प्रजापति के बैंक खाते में भेजी गई। जांच शुरू हुई तो पता चला कि बैंक खाता भले ही नेत्रपाल के नाम पर था, लेकिन उसमें लिंक मोबाइल नंबर चंदन प्रजापति का दर्ज था। बैंक दस्तावेजों की जांच में यह भी सामने आया कि भुगतान की राशि का उपयोग यूपीआई के माध्यम से चंदन ने अपने निजी खर्चों में किया। दोनों की एक ही बैंक में एफडी होने के भी साक्ष्य मिले हैं।

प्रबंधक की शिकायत पर मामला दर्ज

जांच में यह भी खुलासा हुआ कि चंदन प्रजापति ने बिना सक्षम स्वीकृति के कार्य आवंटित किए। भुगतान की प्रक्रिया के दौरान संबंधित अधिकारियों को विश्वास में लिए बिना सीएमओ के डिजिटल हस्ताक्षरों का उपयोग कर राशि जारी कर दी। मामले का खुलासा होने के बाद जिला शहरी विकास अभिकरण के प्रबंधक दीपक कुमार दीक्षित की शिकायत पर ओमती पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चंदन ने ठेका के एवज में नेत्रपाल के खाते में भेजा भुगतान…

पनागर…

– 49 हजार 500 एवं 17 हजार 500 सौ रुपये।

बरेला…

– 49 हजार 800 रुपये

भेड़ाघाट…

48 हजार 500 रुपये

कटंगी….

49 हजार 500 रुपये

शहपुरा….

72 हजार पांच सौ, 49 हजार 300 एवं 49 हजार 800 रुपये

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)