Indore

श्‍योपुर में जंगल से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, पथराव कर तोड़े गाड़ियों के शीशे, वनकर्मियों को पीटा


इससे पहले भी वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी साल भर पहले अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। तब भी आरोपित माफिया ने टीम के अधिकारी-कर्मचारियों पर हम…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 12 Aug 2026 11:59:27 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 12:01:14 AM (IST)

श्‍योपुर में जंगल से अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर हमला, पथराव कर तोड़े गाड़ियों के शीशे, वनकर्मियों को पीटा

नईदुनिया प्रतिनिधि, श्योपुर। जंगल की हजारों बीघा जमीन से पेड़ काटकर किए गए अतिक्रमण को हटाने पहुंची वन विभाग की टीम पर भीड़ ने पथराव कर दिया। लाठी-डंडे से दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, इस हमले में बीट गार्ड और वनपाल चोटिल हुए हैं। एक गाड़ी के शीशे भी क्षतिग्रस्त हो गए। हमला होता देख वन विभाग की टीम मौके से भाग खड़ी हुई।

मामला खाड़ी वन रेंज इलाके के मोरेका गांव के पास जंगल का है। करीब पांच हजार बीघा से ज्यादा का जंगल भू-माफिया ने काटकर साफ कर दिया। आरोपित पेड़ों के कटे हुए तनों को आग लगाकर नष्ट कर रहे थे।

बुधवार को जब वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर मशीन से अतिक्रमणकारियों के अस्थायी अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई शुरू की थी।

इससे पहले भी वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी साल भर पहले अतिक्रमण हटाने के लिए मौके पर पहुंचे थे। तब भी आरोपित माफिया ने टीम के अधिकारी-कर्मचारियों पर हमला करके उन्हें खदेड़ दिया था।

थाना प्रभारी रघुनाथपुर एसएस तोमर ने बताया कि वन विभाग के अधिकारियों की रिपोर्ट पर आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)