Indore

जनशताब्दी एक्सप्रेस पर रेल यात्रियों का फूटा गुस्सा, फटी सीटें, खराब चार्जिंग पॉइंट और गंदे शौचालय; मेंटेनेंस दावों की खुली पोल


यात्री हर्षित सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 12062 जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी-7 कोच की बर्थ नंबर 61 की तस्वीर साझा कर सीट की खराब हालत पर सवाल …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 25 Jul 2026 09:02:40 PM (IST)Updated Date: Sat, 25 Jul 2026 09:02:40 PM (IST)

जनशताब्दी एक्सप्रेस पर रेल यात्रियों का फूटा गुस्सा, फटी सीटें, खराब चार्जिंग पॉइंट और गंदे शौचालय; मेंटेनेंस दावों की खुली पोल
सीटों की बदहाल स्थिति पर यात्री ने सवाल उठाए।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ट्रेनों में बेहतर सुविधाओं के रेलवे के दावों के बीच जनशताब्दी एक्सप्रेस की एक सीट की बदहाल स्थिति सामने आई है। यात्री हर्षित सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर 12062 जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी-7 कोच की बर्थ नंबर 61 की तस्वीर साझा कर सीट की खराब हालत पर सवाल उठाए।

उन्होंने लिखा कि ट्रेनों का नियमित मेंटेनेंस होने का दावा किया जाता है, लेकिन सीटों की स्थिति देखकर ऐसा नहीं लगता। यात्री पूरा किराया चुकाते हैं, इसके बावजूद उन्हें आरामदायक सफर नहीं मिल पाता।

रेल यात्रियों की शिकायतें और मेंटेनेंस पर उठे सवाल

रेल यात्रियों का कहना है कि यह कोई पहली शिकायत नहीं है। समय-समय पर फटी सीटें, टूटी आर्मरेस्ट, गंदे कोच, खराब चार्जिंग पॉइंट, बंद लाइट और शौचालयों की खराब सफाई जैसी समस्याएं सामने आती रहती हैं।

यह भी पढ़ें- 6 अगस्त को लौटने का था वादा… लेकिन तिरंगे में लिपटकर घर आए सूबेदार राणा, शहीद की भावुक कर देने वाली कहानी

यात्रियों का कहना है कि रेलवे को नियमित निरीक्षण कर ऐसी कमियों को समय रहते दूर करना चाहिए, ताकि सफर सुरक्षित होने के साथ-साथ सुविधाजनक भी बन सके।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)