Indore

ओंकारेश्वर में भीड़ का फायदा उठाकर चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 10 आरोपी गिरफ्तार


नईदुनिया प्रतिनिधि, खंडवा। तीर्थस्थली ओंकारेश्वर में नर्मदा घाटों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में श्रद्धालुओं का सामान चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का मांधाता पुलिस ने राजफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के 10 सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 45 हजार रुपये नकद, सोने के मोती वाले दो ब्रेसलेट और दो कीपैड मोबाइल सहित करीब 1.02 लाख रुपये का मशरूका बरामद किया है।

त्योहारों और धार्मिक आयोजनों के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर वारदात करने वाले इस गिरोह की पुलिस को लंबे समय से तलाश थी। दो दिन पूर्व ओंकारेश्वर के ब्रह्मपुरी घाट पर परिवार के साथ स्नान करने आए श्रद्धालु के कपड़े व सामान के साथ 49 हजार रुपये चोरी हो गए थे। इसी तरह नागर घाट पर स्नान के दौरान श्रद्धालुओं की थैली चोरी हुई। दोनों मामलों में प्रकरण दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपियों को गिरफ्तार किया।

ओंकारेश्वर में डेरा डालकर इन वारदातों को अंजाम दे रहे बदमाशों को पकड़ने में सीसीटीवी कैमरों के फुटेज बारीकी खंगाले गए। बदमाश भीड़ के दौरान बिस्किट थूक कर सड़क पर नोट फेंक कर श्रद्धालुओं को झांसा देते थे और उनका सामान लेकर फरार हो जाते थे। इसी तरह घाटों पर भी सुबह के समय स्नान कर रहे लोगों के कपड़ों व कीमती समान-नगदी को निशाना बनाते थे।

इनको किया गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों में 26 वर्षीय अमर पुत्र नारायण नायडू, 40 वर्षीय मुरली पुत्र रामप्रसाद नायडू, 20 वर्षीय विजय पुत्र मारमुत्तु नायडू तथा 35 वर्षीय शिव कुमार पुत्र वेंकटेश स्वामी सभी निवासी वाकीपाड़ा, नवापुर, जिला नंदुरबार, महाराष्ट्र शामिल हैं।

इनके अलावा 56 वर्षीय लक्ष्मीबाई पत्नी रामलाल गायकवाड, 35 वर्षीय दुर्गाबाई पुत्र अजय गायकवाड, 40 वर्षीय चंदू पुत्र रामलाल गायकवाड, 23 वर्षीय शक्ति पुत्री चंदू गायकवाड, 30 वर्षीय अशोक पुत्र राजू उर्फ कुर्बान गायकवाड और सिनू पुत्र बालू गायकवाड सभी निवासी अमरनगर, दारू गोदाम/मक्सी रोड, थाना चिमनगंज, जिला उज्जैन को भी गिरफ्तार किया गया है।

दूसरी जगह भी दर्ज हैं केस

पुलिस के अनुसार अमर के खिलाफ लखनऊ में चोरी के तीन और मुरली के खिलाफ दमन दीव में चोरी का एक अपराध दर्ज है। आरोपियों को न्यायालय में पेश करने पर जेल भेज दिया गया है। ओंकारेश्वर में भीड़ के बीच बदमाशों को पकड़ने में थाना प्रभारी निरीक्षक अनोखसिंह सिंदया, उनि प्रकाश मण्डलोई, उनि.चेतना चौहान, प्रआर. भगवान धनगर, कृपाराम परिहार सहित टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

यह भी पढ़ें- IRCTC Saawan Special: कम बजट में करें महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन, जानें IRCTC के पैकेज डिटेल्स

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)