Indore

इंदौर जिले में 57 परीक्षा केद्रों पर रहेंगे नीट यूजी की परीक्षा के व्यापक इंतजाम, 23,089 परीक्षार्थी होंगे शामिल


परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने यह भी कहा है कि परीक्षा की गोपनीयता एवं सुचिता का पूरा ध्यान रखा जाए। गड़बड़ …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 07:34:14 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 07:53:02 AM (IST)

इंदौर जिले में 57 परीक्षा केद्रों पर रहेंगे नीट यूजी की परीक्षा के व्यापक इंतजाम, 23,089 परीक्षार्थी होंगे शामिल
23,089 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. इंदौर में 21 जून को नीट यूजी 2026 पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी
  2. परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं
  3. परीक्षा के लिए इंदौर जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 23,089 परीक्षार्थी शामिल होंगे

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। इंदौर में 21 जून को नीट यूजी 2026 पुन: परीक्षा आयोजित की जाएगी। परीक्षा के सफल एवं सुचारू आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। नीट परीक्षा के लिए इंदौर जिले में कुल 57 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 23,089 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम सवा 5 बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षा केन्द्रों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। कलेक्टर शिवम वर्मा ने यह भी कहा है कि परीक्षा की गोपनीयता एवं सुचिता का पूरा ध्यान रखा जाए। गड़बड़ी करने वाले या अपवाह फैलाने वालों के विरूद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा केन्द्रों पर पहुंचने के लिये एआईसीटीएसएल की बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।

सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात रहेगा। यातायात की सुगमता के लिए भी विशेष व्यवस्था की गई है। सभी परीक्षा केन्द्रों पर मेडिकल स्टाफ एवं पांच केन्द्रों पर एक एम्बुलेंस की व्यवस्था की गई है। दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिये व्हीलचेयर आदि की व्यवस्था रहेगी। परीक्षा केन्द्रों पर जनरेटर्स की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। परीक्षार्थियों के अभिभावकों के लिये टेंट एवं पीने के पानी की व्यवस्था केन्द्र के बाहर रहेगी।

सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा

कलेक्टर ने केंद्रों पर परीक्षा की गोपनीयता बनाए रखने को लेकर निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की गड़बड़ी, नकल या अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा सभी केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा। साथ ही यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।

सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल स्टाफ भी मौजूद रहेगा

प्रशासन ने स्वास्थ्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा है। सभी परीक्षा केंद्रों पर मेडिकल स्टाफ मौजूद रहेगा, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता मिल सके। पांच प्रमुख परीक्षा केंद्रों पर एम्बुलेंस की व्यवस्था भी रहेगी। जबकि प्रत्येक केंद्र पर दिव्यांग परीक्षार्थियों के लिए व्हीलचेयर सहित अन्य जरूरी व्यवस्थाएं रहेंगी। वहीं गर्मी और बिजली की समस्या को देखते हुए सभी केंद्रों पर जनरेटर की व्यवस्था भी की गई है, जिससे परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की बाधा न आए।

विद्यार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए भी प्रशासन ने इंतजाम किए हैं

परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों के साथ आने वाले अभिभावकों के लिए भी प्रशासन ने इंतजाम किए हैं। परीक्षा केंद्रों के बाहर टेंट, पीने के पानी और बैठने की व्यवस्था की जाएगी। जिला प्रशासन का कहना है कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी विभागों को जिम्मेदारी सौंपी गई है।

दोबारा नीट देने की हिम्मत नहीं, लिखकर मऊगंज की छात्रा समीक्षा ने की खुदकुशी

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)