एमपी में 16 आईएफएस अधिकारियों के तबादले, शैलेश माचरा पर्यावरण वानिकी में डीएफओ बने
वन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर शैलेश माचरा को उत्तर सागर वन मंडल से पर्यावरण वानिकी भोपाल में डीएफओ पदस्थ किया।

राज्य ब्यूरो नईदुनिया, भोपाल। राज्य शासन ने वर्ष 2021 और 2022 बैच के 16 आईएफएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। वन विभाग ने मंगलवार को आदेश जारी कर शैलेश माचरा को उत्तर सागर वन मंडल से पर्यावरण वानिकी भोपाल में डीएफओ पदस्थ किया।
जबकि मेनगा वी. को खंडवा वन मंडल से सामाजिक वानिकी भोपाल में डीएफओ बनाया है। जारी आदेश के अनुसार, श्रेयस श्रीवास्तव को सिवनी से प्रधान मुख्य वन संरक्षक कार्यालय मुख्यालय, ए. प्रभंजन रेड्डी को शिवपुरी से डीएफओ देवास, अंशुल तिवारी उत्तर पन्ना से रायसेन, गुरलीन कौर दक्षिण सिवनी से डीएफओ छिंदवाड़ा,
सुंदर निवेदन उत्तर बैतूल से वन विकास निगम भोपाल, हितेश खंडेलवाल रीवा से सिवनी, विकास शर्मा नरसिंहहपुर से इंदौर, नीरज निश्चल गुना से मुख्यालय भोपाल, हिमांशु त्यागी विदिशा से झाबुआ डीएफओ सामाजिक वानिकी
बनाए गए हैं। इसी तरह प्रितेश मनोहर राव को अनुपूपुर से रतलाम, विनोद जाखड़ को दक्षिण शहडोल से वन विकास निगम भोपाल, अक्षत जैन दक्षिण पन्ना से रीवा, समीर रंजन मिश्रा को सिंगरौली से दक्षिण बालाघाट और ध्रुव श्रीवास्तव को पश्चिम बैतूल से डीएफओ सामाजिक वानिकी बैतूल बनाया गया है।
