Indore

वॉइस सैंपल बदलने के वायरल वीडियो के मामले में दो डीएसपी हटाए, निलंबन की अनुशंसा


बता दें कि गुरुवार को एक वीडियो सामने आया था। इसमें लोकायुक्त संगठन के कर्मचारी वायस सैंपल बदलकर ट्रैप के मामले में आरोपित की मदद करने की बात कह रहे ह …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 04 Jun 2026 11:16:15 PM (IST)Updated Date: Thu, 04 Jun 2026 11:19:45 PM (IST)

वॉइस सैंपल बदलने के वायरल वीडियो के मामले में दो डीएसपी हटाए, निलंबन की अनुशंसा
पुलिस मुख्‍यालय भोपाल।

HighLights

  1. संदिग्ध आचरण नियमों की अवहेलना के आरोप में यह कार्रवाई की गई है।
  2. अब इसके बाद तो शुक्रवार को इनके निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है।
  3. दोनों अधिकारी लगभग लोकायुक्त सागर जोन से भोपाल स्थानांतरित हुए थे।

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया.भोपाल। ट्रैप के मामले में वायस सैंपल बदलकर आरोपित की मदद करने का वीडियो सामने आने के बाद डीजी विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त योगेश देशमुख ने अपने यहां पदस्थ डीएसपी मंजू सिंह और डीएसपी बीएम द्विवेदी की प्रतिनियुक्ति समाप्त कर पुलिस मुख्यालय भेज दिया है।

वहीं, दोनों के निलंबन की अनुशंसा भी शासन को भेजी है। संदिग्ध आचरण और आचरण नियमों की अवहेलना के आरोप में यह कार्रवाई की गई है। शुक्रवार को इनके निलंबन की कार्रवाई भी हो सकती है। दोनों अधिकारी लगभग एक वर्ष पहले ही लोकायुक्त सागर जोन से भोपाल स्थानांतरित हुए थे।

बता दें कि गुरुवार को एक वीडियो सामने आया था। इसमें लोकायुक्त संगठन के कर्मचारी वायस सैंपल बदलकर ट्रैप के मामले में आरोपित की मदद करने की बात कह रहे हैं।

वीडियो सामने आने के बाद लोकायुक्त कार्यालय में पदस्थ जिला पुलिस बल के तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था। एक पुलिसकर्मी एसएएफ का था।

इसे निलंबित करने के लिए एडीजी एसएएफ को लिखा गया था। एक लोकायुक्त संगठन का ड्राइवर था। सूत्रों के अनुसार मूल रिकार्डिंग मिलने पर इस मामले में लोकायुक्त थाने में एफआईआर भी दर्ज की जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)