Indore

एमपी में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर नर्स से मोहम्‍मद शाकिर ने किया दुष्कर्म, जावरा और अजमेर ले जाकर वारदात


पुलिस ने पीड़िता नर्स को बुलाया तो वह बहुत डरी-सहमी नजर आई लेकिन उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह अपने उत्पीड़न की कहानी बताते हुए रो पड़ी।

Publish Date: Fri, 31 Jul 2026 12:20:06 AM (IST)Updated Date: Fri, 31 Jul 2026 12:25:43 AM (IST)

एमपी में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर नर्स से मोहम्‍मद शाकिर ने किया दुष्कर्म, जावरा और अजमेर ले जाकर वारदात
शाजापुर में लव जिहाद।

HighLights

  1. आरोपित शाकिर ने पहचान छिपाकर जान-पहचान कर ली।
  2. अन्य से संबंध बनाने को कहा और दोस्त से भी कराया दुष्कर्म।
  3. आरोपी ने ब्लैकमेल कर पीड़िता से चार लाख रुपये भी लिए।

नईदुनिया प्रतिनिधि, शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले में तंत्र-मंत्र का झांसा देकर नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी दो सहकर्मी युवतियों के साथ अश्लील हरकत करने का का मामला सामने आया है। मुख्य आरोपित मोहम्मद शाकिर उर्फ राजू को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

उस पर यह भी आरोप है कि उसने नर्स को बुर्का पहनाकर अजमेर और एक अन्य स्थान पर ले जाकर वहां भी दुष्कर्म किया।

उस पर मतांतरण का दबाव बनाया। मुख्य आरोपित का साथी फरार है। शाजापुर स्थित किराये के मकान में गत 21 जुलाई को आरोपित मोहम्मद शाकिर ने नर्स की सहकर्मी दो नर्सों के साथ भी अश्लील हरकत की, किंतु दोनों मौका पाकर भाग गईं। इसके बाद उन्होंने थाने पहुंचकर शिकायत की।

पुलिस ने पीड़िता नर्स को बुलाया तो वह बहुत डरी-सहमी नजर आई लेकिन उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया तो वह अपने उत्पीड़न की कहानी बताते हुए रो पड़ी।

एसपी प्रियंका शुक्ला के निर्देश पर लालघाटी थाना पुलिस ने उज्जैन जिले के ग्राम बड़ावद निवासी मोहम्मद शाकिर और उसके साथी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है।

शाकिर को गिरफ्तार कर पुलिस ने नर्स से जबरन वसूले गए चार लाख 10 हजार रुपये में से तीन लाख 48 हजार रुपये और दोपहिया वाहन भी बरामद कर लिया गया है।

राजू नाम बताकर की जान-पहचान की, फिर ब्लैकमेल कर चार लाख रुपये भी वसूले

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)