रिटायर्ड रेलकर्मी के मुंह में कट्टा घुसाकर फायर, पत्नी को भी मारी गोली
हेमंत के भतीजे ने बताया कि करीब पांच महीने पहले इटारसी स्थित पैतृक जमीन 13 लाख रुपये में बेची गई थी। रकम हेमंत को भी मिली, यह जानकारी परिवार के करीबी …और पढ़ें

HighLights
- रिटायर्ड रेलकर्मी के मुंह में कट्टा घुसाकर फायर, पत्नी को मारा।
- भोपाल के ऐशबाग क्षेत्र में घर में घुसकर दंपती की हत्या की।
- किराएदारों तक को नहीं लगी भनक, दो दिन बाद मिले शव।
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। ऐशबाग के सुदामा नगर में सेवानिवृत्त रेलकर्मी हेमंत फिलेमोन उर्फ हेमंत बारिक और उनकी पत्नी शकुंतला फिलेमोन की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। दो दिन बाद किरायेदार की सूचना पर पुलिस ने दोनों के शव कमरे से बरामद किए। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हमलावर ने हेमंत के मुंह में देसी कट्टा घुसाकर गोली चलाई थी, जबकि शकुंतला को कनपटी और सीने पर निशाना बनाया।
हत्या की वजह अभी सामने नहीं आ पाई। पुलिस जांच में जुटी है। पिछले दो-तीन दिन से घर के दरवाजे नहीं खुले तो अनहोनी की आशंका होने पर किराएदार ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने कमरा खोलकर देखा तो हेमंत का शव पलंग और शकुंतला का सोफे पर पड़ा था। वहां से एक गोली और तीन खोखे भी बरामद हुए हैं। मृतकों के मोबाइल गायब हैं।
हेमंत के भतीजे ने बताया कि करीब पांच महीने पहले इटारसी स्थित पैतृक जमीन 13 लाख रुपये में बेची गई थी। रकम हेमंत को भी मिली, यह जानकारी परिवार के करीबी लोगों को ही थी। पुलिस इस पहलू को भी हत्या के संभावित कारण के रूप में खंगाल रही है।
प्रारंभिक जांच में मामला हत्या का प्रतीत हो रहा है। डिजिटल साक्ष्यों, फोरेंसिक रिपोर्ट और अन्य तकनीकी तथ्यों के आधार पर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है।
संजय कुमार, पुलिस कमिश्नर
