Indore

इंदौर की 14 वर्षीय नाबालिग महाराष्ट्र में मिली, 22 वर्षीय युवक ले गया था साथ, ₹2,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार


थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया कि तीन जुलाई को नाबालिग बालिका उम्र 14 वर्ष के गुमने कि सूचना प्राप्त हुई थी। बालिका के गुमने से स्वनजन काफी परेशान थ…और पढ़ें

Publish Date: Mon, 06 Jul 2026 08:07:12 PM (IST)Updated Date: Mon, 06 Jul 2026 08:07:12 PM (IST)

इंदौर की 14 वर्षीय नाबालिग महाराष्ट्र में मिली, 22 वर्षीय युवक ले गया था साथ, ₹2,000 का इनामी आरोपी गिरफ्तार
इंदौर की 14 वर्षीय नाबालिग महाराष्ट्र में मिली। (सांकेतिक तस्वीर)

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में 14 वर्षीय नाबालिग महाराष्ट्र से मिली है। नाबालिग को 22 वर्षीय युवक अपने साथ लेकर गया था। थाना प्रभारी मनीष मिश्र ने बताया कि तीन जुलाई को नाबालिग बालिका उम्र 14 वर्ष के गुमने कि सूचना प्राप्त हुई थी। बालिका के गुमने से स्वनजन काफी परेशान थे।

स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी गिरफ्तार

टीम को सूचना मिली कि वह महाराष्ट्र में है, इसपर चार जुलाई को टीम पुणे महाराष्ट्र पहुंची। यहां स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपित पवन मानकर के संबंध में पूछताछ की। इसके बाद आरोपित कि मोबाइल लोकेशन पर ग्राम असवारी खुर्द में मिली। टीम मौके पर पहुंची तो यहां 14 वर्षीय नाबालिग निवासी विदुर नगर और आरोपित पवन मानकर निवासी खलघाट जिला-धार के साथ मिली।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)