Indore

Ratlam News: बस में सर्राफा व्यापारी से सोने से भरा बैग लूटा, तीन-चार किलो आभूषण लेकर जंगल की ओर भागे बदमाश


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रतलाम की जैन कॉलोनी निवासी सर्राफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया बडनगर से बस के जरिए रतलाम लौट रहे थे। उनकी चांदनी चौक स्थित गण…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 14 Aug 2026 01:01:15 AM (IST)Updated Date: Fri, 14 Aug 2026 01:03:58 AM (IST)

Ratlam News: बस में सर्राफा व्यापारी से सोने से भरा बैग लूटा, तीन-चार किलो आभूषण लेकर जंगल की ओर भागे बदमाश
रतलाम में हुई लूट की घटना।

HighLights

  1. बुधवार को भी वे आभूषण बेचकर लौट रहे थे।
  2. करीब तीन लाख रुपये के आभूषण वे बेच चुके थे।
  3. जबकि शेष सोने के आभूषण बैग में रखे हुए थे।

नईदुनिया प्रतिनिधि, रतलाम। बडनगर से रतलाम लौट रहे एक सर्राफा व्यापारी से गुरुवार रात चलती बस में लूट की बड़ी वारदात हो गई। पांच बदमाशों ने सुनियोजित तरीके से व्यापारी का सोने के आभूषणों से भरा बैग छीन लिया और बस से उतरकर जंगल की ओर भाग निकले।

बैग में करीब तीन से चार किलो सोने के आभूषण और 3 लाख नकदी होना बताए जा रहे हैं। जिनकी कीमत करीब 5 करोड़ रूपये बताई जा रही है। पुलिस को आशंका है कि वारदात को पहले से रेकी कर अंजाम दिया गया है या फिर संदेहास्पद भी हो सकता है। जिलेभर में नाकाबंदी कर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार रतलाम की जैन कॉलोनी निवासी सर्राफा व्यापारी अर्पित चौरड़िया बडनगर से बस के जरिए रतलाम लौट रहे थे। उनकी चांदनी चौक स्थित गणेश मार्केट में एलसी ज्वेलर्स के नाम से दुकान है।

वे रतलाम से बड़ी मात्रा में सोने के आभूषण लेकर आसपास के जिलों और तहसीलों में व्यापार के लिए नियमित रूप से जाते हैं। बुधवार को भी वे आभूषण बेचकर लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि करीब तीन लाख रुपये के आभूषण वे बेच चुके थे, जबकि शेष सोने के आभूषण बैग में रखे हुए थे।

जानकारी के अनुसार बडनगर से बस में पांच संदिग्ध युवक सवार हुए। इनमें से एक युवक चालक के पास बैठ गया, जबकि अन्य पीछे की ओर बैठ गए।

रात करीब 9 से 9.15 बजे रतलाम-उज्जैन मार्ग स्थित रेन मऊ फंटा के पास चालक के पास बैठे युवक ने बस रुकवाई। बस रुकते ही उसके साथियों ने व्यापारी का सोने से भरा बैग छीन लिया और सभी आरोपित बस से उतरकर पास के जंगल की ओर भाग निकले।

घटना की सूचना मिलते ही एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमार, एसडीओपी किशोर पाटनवाला और थाना प्रभारी अय्यूब खान सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्काल नाकाबंदी कर संभावित मार्गों पर तलाश शुरू की।

पुलिस का मानना है कि व्यापारी की गतिविधियों पर पहले से नजर रखी जा रही थी। जिस तरीके से बदमाश बस में सवार हुए और सुनियोजित ढंग से वारदात को अंजाम दिया, उससे रेकी के बाद लूट की आशंका जताई जा रही है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपितों की तलाश में जुटी है।

एसडीओपी किशोर पाटनवाला ने बताया कि व्यापारी से पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली जा रही है। मामले की जांच जारी है। समाचार लिखे जाने तक प्रकरण दर्ज करने की कार्रवाई चल रही थी।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)