Indore

भिंड में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में चचेरे भाई ने पीठ में मारी गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर


जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति को उसके ही चचेरे भाई ने गोली मार दी। …और पढ़ें

Publish Date: Sat, 20 Jun 2026 05:23:11 PM (IST)Updated Date: Sat, 20 Jun 2026 05:23:11 PM (IST)

भिंड में खूनी संघर्ष: जमीन विवाद में चचेरे भाई ने पीठ में मारी गोली, गंभीर हालत में ग्वालियर रेफर
जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष

HighLights

  1. जमीन विवाद को लेकर चचेरे भाइयों के बीच हुआ खूनी संघर्ष
  2. बंदूक से फायरिंग में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
  3. प्राथमिक उपचार के बाद घायल को ग्वालियर रेफर किया गया

नईदुनिया न्यूज, मेहगांव। मेहगांव थाना अंतर्गत बिरगवां गांव में शनिवार दोपहर 12 से एक बजे के बीच जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक व्यक्ति को उसके ही चचेरे भाई ने गोली मार दी। गोली पीठ में लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पहले अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए ग्वालियर रेफर कर दिया।

क्या है इसका मामला

जानकारी के अनुसार 45 वर्षीय परशराम सिंह भदौरिया पुत्र शिवराज सिंह भदौरिया निवासी बिरगवां थाना मेहगांव और उनके चचेरे भाई पृथ्वीराज सिंह भदौरिया के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चला आ रहा है। शनिवार सुबह करीब 11 बजे दोनों के बीच गांव में कहासुनी और विवाद हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद के दौरान दोनों पक्षों में तीखी बहस हुई और खेत पर आकर मामला निपटाने की चुनौती दी गई।

इसके बाद परशराम अपने खेत की ओर चले गए। आरोप है कि कुछ देर बाद पृथ्वीराज सिंह भी वहां पहुंच गया और विवाद बढ़ने पर उसने बंदूक से फायर कर दिया। गोली परशराम की पीठ में लगी, जिससे वह मौके पर ही खेत में गिर पड़े। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और स्वजनों को सूचना दी।

मामले की जांच शुरू

घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल परशराम को तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही मेहगांव थाना पुलिस सक्रिय हुई और मामले की जांच शुरू कर दी।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)