Indore

‘150 रुपये का कुर्ता-पजामा पहनकर नेता बने हो…’, भाजपा नेता से अभद्रता करने वाला पटवारी सस्पेंड, VIDEO हुआ था वायरल


मध्य प्रदेश के सीहोर जिले की इछावर तहसील में पदस्थ पटवारी ऋषि यादव को भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप में तत्काल …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 21 Jul 2026 09:33:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 21 Jul 2026 09:33:49 PM (IST)

'150 रुपये का कुर्ता-पजामा पहनकर नेता बने हो...', भाजपा नेता से अभद्रता करने वाला पटवारी सस्पेंड, VIDEO हुआ था वायरल
भाजपा नेता से अभद्रता करने वाला पटवारी सस्पेंड (AI से जनरेट इमेज)

HighLights

  1. भाजपा नेता से अभद्रता करने वाला पटवारी सस्पेंड
  2. भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप
  3. ऑडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया था

नवदुनिया न्यूज, इछावर। जिले की इछावर तहसील में पदस्थ पटवारी ऋषि यादव को भाजपा नेता से अभद्र व्यवहार और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर एक कथित ऑडियो रिकॉर्डिंग वायरल होने के बाद की गई। प्रशासन के अनुसार, वायरल आडियो में पटवारी द्वारा जनप्रतिनिधि के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के साथ ही केंद्रीय मंत्री और प्रदेश के राजस्व मंत्री के संबंध में भी टिप्पणी किए जाने की बात सामने आई है।

मामला इछावर तहसील के हल्का नंबर-29, ग्राम रामदासी में पदस्थ पटवारी ऋषि यादव से जुड़ा है। आडियो वायरल होने के बाद प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की थी। इछावर तहसीलदार ने 9 जुलाई को पटवारी को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। पटवारी द्वारा प्रस्तुत जवाब का परीक्षण करने के बाद प्रशासन ने उसे असंतोषजनक माना और इसे मध्यप्रदेश सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन मानते हुए अनुशासनात्मक कार्रवाई की।

एसडीएम इछावर ने मध्यप्रदेश सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम, 1966 के नियम-9 के तहत पटवारी ऋषि यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के आदेश जारी किए हैं।

निलंबन अवधि के दौरान उनका मुख्यालय तहसील कार्यालय इछावर रहेगा तथा उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा।15 दिन में मांगी विभागीय जांच की रिपोर्टप्रशासन ने ग्राम रामदासी का राजस्व प्रभार तत्काल प्रभाव से पटवारी प्रियंका मिश्रा, ग्राम दीवड़िया को सौंप दिया है, ताकि राजस्व कार्य प्रभावित न हों। साथ ही इछावर तहसीलदार को निर्देश दिए गए हैं कि संबंधित पटवारी के विरुद्ध 15 दिनों के भीतर आरोप पत्र, साक्ष्य एवं आवश्यक दस्तावेजों की सूची तैयार कर विभागीय जांच की रिपोर्ट प्रस्तुत करें। आगे की कार्रवाई जांच रिपोर्ट के आधार पर की जाएगी।

वायरल आडियो में भाजपा नेता से पटवारी के बोल वायरल आडियो में दिवड़िया हल्के में पदस्थ पटवारी ऋषि यादव और भाजपा नेता एवं जनपद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि व जिला भाजपा महामंत्री शंकर जायसवाल के बीच तीखी बातचीत हुई थी। कथित आडियो में पटवारी और भाजपा नेता के बीच किसी कार्य को लेकर तीखी नोकझोंक में बातचीत के दौरान भाजपा नेता द्वारा पटवारी से सवाल पूछे जाने पर पटवारी ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कथित तौर पर कहा, डेढ़ सौ रुपए का कुर्ता-पजामा सिलाकर नेता बने हो, मुझे मत बताओ।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)