Indore

15 साल की बेटी के पेट में हुआ तेज दर्द, अस्पताल लेकर पहुंचे परिवार के लोग तो डॉक्टरों ने बताया गर्भवती


देवास में 15 वर्षीय नाबालिग के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने का मामला सामने आया है।

Publish Date: Tue, 11 Aug 2026 02:15:39 PM (IST)Updated Date: Tue, 11 Aug 2026 03:14:49 PM (IST)

15 साल की बेटी के पेट में हुआ तेज दर्द, अस्पताल लेकर पहुंचे परिवार के लोग तो डॉक्टरों ने बताया गर्भवती
पुलिस ने नाबालिग के साथ हुई घटना को लेकर बयान दर्ज किए। – प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार सदमे में है
  2. अस्पताल ले जाने के कुछ समय बाद उसने बच्चे को जन्म दिया
  3. परिवार ने पुलिस से कहा कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो

नईदुनिया प्रतिनिधि, देवास। देवास में 15 वर्षीय बालिका के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पेट में तेज दर्द की शिकायत के बाद स्वजन 15 वर्षीय बेटी को सोमवार सुबह जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जांच के बाद डॉक्टरों ने स्वजन को बताया कि नाबालिग गर्भवती है।

इसके कुछ समय बाद ही उसने एक बच्चे को जन्म दिया। घटना की जानकारी सामने आने के बाद परिवार सदमे में है। नाबालिग के साथ कथित रूप से हुई घटना को लेकर पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर उसके बयान दर्ज किए हैं।

स्वजन के अनुसार बेटी सामान्य रूप से उनके साथ रहती थी और उसकी पढ़ाई भी जारी थी। हाल ही में उसने 9वीं कक्षा पास की थी और 10वीं में प्रवेश की तैयारी कर रही थी। पिता ने बताया कि बेटी के गर्भवती होने की जानकारी अस्पताल पहुंचने के बाद ही मिली। इससे पूरा परिवार स्तब्ध रह गया।

आरोपित की तलाश और कार्रवाई की मांग

बेटी के साथ हुई घटना से आहत स्वजन ने पुलिस से मामले की जांच कर जिम्मेदार व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पिता का कहना है कि उन्हें अब तक यह समझ नहीं आ रहा कि उनकी बेटी के साथ यह सब कब और कैसे हुआ। उन्होंने पुलिस से आरोपित का पता लगाकर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)