Indore

शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म: प्रेमी ने किया इंकार तो छत से कूदी पीड़िता, ग्वालियर की घटना


ग्वालियर क्राइम समाचार: उपनगर ग्वालियर स्थित घासमंडी निवासी युवती की उम्र अभी 21 वर्ष है। 2021 में उसकी मुलाकात राज ओझा से हुई थी। पीड़िता उस समय 16 व…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 20 Aug 2026 10:49:40 AM (IST)Updated Date: Thu, 20 Aug 2026 10:50:38 AM (IST)

शादी का झांसा देकर 5 साल तक दुष्कर्म: प्रेमी ने किया इंकार तो छत से कूदी पीड़िता, ग्वालियर की घटना

HighLights

  1. माता-पिता शादी की बात करने गए तो बेइज्जत कर घर से भगाया
  2. उपनगर ग्वालियर का मामला, पोक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज
  3. युवती का जबड़ा, मुंह की हड्डी टूट गई है, हालात नाजुक

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। उपनगर ग्वालियर में रहने वाली युवती के साथ राज ओझा ने पांच साल तक दुष्कर्म किया। जब पीड़िता की उम्र 16 वर्ष थी, तब से वह उसके साथ गलत काम कर रहा था। उसने शादी का झांसा देकर फंसाया। जब उसने शादी के लिए कहा तो मुकर गया। पीड़िता ने माता-पिता को यह बात बताई। उसके माता-पिता भी शादी की बात करने घर पहुंचे तो आरोपी ने बेइज्जत कर घर से भगा दिया।

माता-पिता की बेइज्जती और धोखा पीड़िता सहन न कर सकी। उसने अपने घर की छत से छलांग लगा दी। उसकी हालत गंभीर है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

नाबालिग उम्र से झांसा देकर कर रहा था शोषण

उपनगर ग्वालियर स्थित घासमंडी निवासी युवती की उम्र अभी 21 वर्ष है। 2021 में उसकी मुलाकात राज ओझा से हुई थी। पीड़िता उस समय 16 वर्ष की थी। वह घुमाने के बहाने उसे ले गया और जब वह नाबालिग थी, तब सबसे पहले राज ने दुष्कर्म किया। इसके बाद कई बार उसे मिलने के बहाने बुलाया और शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। कुछ दिन पहले उसने शादी से इन्कार कर दिया। पीड़िता ने अपने स्वजन को भी बताया।

युवती के शरीर के कई हिस्सों में चोट

बदनामी के डर से स्वजन ने राज ओझा के घर पहुंचकर शादी की बात की, लेकिन वह शादी से मुकर गया। उसने उसके माता-पिता को भगा दिया। यह लोग रोते हुए घर पहुंचे। इस पर युवती घर की छत पर चढ़ी और कूद गई। उसके जबड़े, मुंह की हड्डी टूट गई है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट लगी है। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल से पुलिस को सूचना दी गई। ग्वालियर थाना पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में एफआईआर दर्ज की है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)