Indore

भोपाल में निर्माण एजेंसी की लापरवाही से फूटी गैस पाइपलाइन, गार्ड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा


दरअसल, अयोध्या बायपास के 10 लेन चौड़ीकरण के लिए निर्माण कार्य कर रही निर्माण एजेंसी द्वारा लापरवाहीपूर्वक काम किया जा रहा है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 16 Jun 2026 12:28:33 AM (IST)Updated Date: Tue, 16 Jun 2026 12:41:07 AM (IST)

भोपाल में निर्माण एजेंसी की लापरवाही से फूटी गैस पाइपलाइन, गार्ड की सतर्कता से टला बड़ा हादसा
अयोध्या बायपास के निर्माण के दौरान क्षतिग्रस्त हुई गैस लाइन। सौजन्य :

HighLights

  1. गैस लीक होने से अस्पताल के सामने मची अफरा-तफरी
  2. पहले भी कई बार क्षतिग्रस्त कर चुकी है पेयजल पाइपलाइन
  3. गैस कंपनी के कर्मचारियों ने लाइन की मरम्मत शुरू की।

नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। अयोध्या बायपास क्षेत्र में 10 लेन सड़क निर्माण कार्य के दौरान सोमवार को थिंक गैस की पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे गैस का रिसाव होने लगा है। गैस रिवास होने से आसपास के लोगों की आंखों में जलन होने के साथ ही घुटन महसूस होने लगी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गनीमत रही कि समय रहते स्थिति पर नियंत्रण पा लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।

दरअसल, अयोध्या बायपास के 10 लेन चौड़ीकरण के लिए निर्माण कार्य कर रही निर्माण एजेंसी द्वारा लापरवाहीपूर्वक काम किया जा रहा है।

सोमवार शाम एप्पल चिल्ड्रन अस्पताल के पास निर्माण एजेंसी ने थिंक गैस की पाइप लाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया। इससे गैस का रिसाव होने लगा, जिससे आसपास के रहवासियों को घुटन और आंखों में जलन होने लगी। इसके चलते आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल के गार्ड आरिफ खान ने स्थिति को भांपते हुए तुरंत फायर एक्सटेंशन लेकर राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस एफआरवी मौके पर पहुंची और यातायात को डायवर्ट कर निर्माण कार्य बंद कराया। इसके बाद गैस कंपनी के कर्मचारियों ने पाइपलाइन की मरम्मत शुरू की।

स्थानीय रहवासी अभिषेक नामदेव ने बताया की खुदाई में पहले सीवेज की लाइन में टूट-फूट हुई थी उसको सुधारने के दौरान ही थिंक गैस पाइपलाइन टूट गई और गैस का रिसाव होने लगा, सूचना देने के बाद भी समय पर पुलिस को छोड़कर अन्य जिम्मेदार नहीं पहुंचे। सामने ही बच्चों को अस्पताल भी है।

गैस रिसाव की वजह से बड़ा हादसा हो सकता था। अस्पताल के गार्ड आरिफ खान ने बताया कि जब गैस का रिसाव शुरू होने लगा तो मौके पर भगदड़ मच गई, हमने फायर सिलेंडर लाकर उसका स्प्रे किया और दो सिलेंडर खाली हो गए।

पेयजल पाइप लाइन भी कर चुके हैं क्षतिग्रस्त

बता दें कि निर्माण एजेंसी द्वारा लगातार लापरवाहीपूर्वक काम किया जा रहा है। इससे पहले भी निर्माण एजेंसी द्वारा नगर निगम की पेयजल पाइप लाइन को कई बार क्षतिग्रस्त किया जा चुका है। इसके चलते कई क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति प्रभावित हुई है। पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने की वजह से निर्माण एजेंसी पर नगर निगम जुर्माना भी लगा चुका है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)