Indore

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भरा पर्चा, जीतू पटवारी रहे नदारद; दोपहर में भाजपा के लिए हुंकार भरेंगे सीएम मोहन यादव


भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल कराने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:30 बजे दतिया पहुंच रहे हैं।

Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 09:16:49 AM (IST)Updated Date: Mon, 13 Jul 2026 12:36:53 PM (IST)

दतिया उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने भरा पर्चा, जीतू पटवारी रहे नदारद; दोपहर में भाजपा के लिए हुंकार भरेंगे सीएम मोहन यादव
कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल करते हुए। नईदुनिया

HighLights

  1. सिंघार और बरैया के साथ पहुंचे घनश्याम
  2. नाराजों को मनाने में जुटे पटवारी
  3. दोपहर में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन सियासी हलचल चरम पर पहुंच गई है। कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह ने वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी में अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। पर्चा दाखिल करते समय उनके साथ नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार और विधायक फूल सिंह बरैया मौजूद रहे, हालांकि इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी नदारद दिखे।

जीतू पटवारी रविवार शाम से ही दतिया में डेरा डाले हुए हैं और नाराज नेताओं को साधने में जुटे हैं। टिकट न मिलने से असंतुष्ट अवधेश नायक को मनाने वे उनके घर पहुंचे और वहां रात्रि भोजन भी किया। इसके बाद वे पूर्व विधायक राजेंद्र भारती से मिलने उनके निवास पहुंचे।

दूसरी तरफ, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी का नामांकन दाखिल कराने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 1:30 बजे दतिया पहुंच रहे हैं। सीएम भाजपा प्रत्याशी का पर्चा भरवाने के बाद एक बड़ी जनसभा और रोड शो की अगुवाई करेंगे। इस दौरान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल भी मौजूद रहेंगे। टिकट बदले जाने के बाद पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की सक्रियता और उनके संबोधन पर भी सबकी निगाहें टिकी हुई हैं, जो समर्थकों के लिए बड़ा संदेश साबित होगा।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)