Indore

डबरा: विदाई से पहले लाल जोड़े में थाने पहुंची दुल्हन; सामूहिक विवाह के आयोजकों पर ठगी का आरोप, नहीं मिली गृहस्थी और बाइक


मामला एक सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन से जुड़ा है। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 21 Jun 2026 01:33:11 PM (IST)Updated Date: Sun, 21 Jun 2026 01:33:35 PM (IST)

डबरा: विदाई से पहले लाल जोड़े में थाने पहुंची दुल्हन; सामूहिक विवाह के आयोजकों पर ठगी का आरोप, नहीं मिली गृहस्थी और बाइक
पीड़िता माहिला थाने में शिकायत कर आक्रोश व्यक्त करते हुए। नईदुनिया

HighLights

  1. विदाई के वक्त सामान देने से आयोजकों ने किया इन्कार
  2. शादी के मंडप से सीधे पुलिस के पास पहुंची दुल्हन
  3. सामूहिक विवाह सम्मेलन की खुली पोल

नईदुनिया प्रतिनिधि, डबरा। डबरा सिटी थाने में शुक्रवार देर रात एक हैरान करने वाला मामला सामने आया। गृहस्थी का सामान और मोटरसाइकिल न मिलने से नाराज एक दुल्हन विदाई की रस्में बीच में ही छोड़कर सीधे थाने पहुंच गई। मामला एक सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन से जुड़ा है।

वर-वधू पक्ष से 90-90 हजार रुपये कराए जमा

जानकारी के अनुसार, मीट मार्केट क्षेत्र की रहने वाली लवली वाल्मीकि का विवाह शुक्रवार को रंग महल गार्डन में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन में झांसी निवासी सुनील वाल्मीकि के साथ हुआ था। इस सम्मेलन का आयोजन ईशानी शिक्षा एवं जन कल्याण समिति द्वारा किया गया था।

वधु पक्ष का आरोप है कि विवाह से पहले समिति के पास 90 हजार रुपये जमा कराए गए थे, और इतनी ही राशि वर पक्ष ने भी दी थी। बातचीत के दौरान आयोजकों ने मोटरसाइकिल और गृहस्थी का पूरा सामान देने का वादा किया था।

आयोजक सामान देने से मुकरे

शादी की रस्में पूरी होने के बाद जब विदाई का समय आया, तो ससुराल पक्ष ने वादे के मुताबिक सामान की मांग की। आरोप है कि आयोजकों ने कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया और सामान देने से मुकर गए। इससे दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। इसके बाद दुल्हन लवली शादी के लाल जोड़े में ही डबरा सिटी थाने पहुंच गई।

एसडीओपी के आश्वासन और समझाइश के बाद दुल्हन शांत हुई और खुशी-खुशी अपने ससुराल के लिए विदा हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में सामूहिक विवाह सम्मेलनों की पारदर्शिता और निगरानी को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)