Indore

मैहर में मंदिर जा रहे युवक का लटकते तार से गला कटा, अत्याधिक रक्तस्राव से होने से मौत


हादसे में उनकी पत्नी और भतीजा सुरक्षित बच गए। ताला पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 22 Jun 2026 02:41:10 PM (IST)Updated Date: Mon, 22 Jun 2026 02:41:10 PM (IST)

मैहर में मंदिर जा रहे युवक का लटकते तार से गला कटा, अत्याधिक रक्तस्राव से होने से मौत
रास्ते में जंफर से टूटा एलटी बिजली लाइन का तार सड़क पर नीचे लटक रहा था। सौजन्‍य एआई

HighLights

  1. बाइक से रामगढ़ स्थित मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे
  2. तार में गला फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल
  3. सड़क पर झूल रहे एलटी बिजली लाइन के तार

नईदुनिया प्रतिनिधि, मैहर। जिले के ताला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम विधुई खुर्द में हादसे में युवक की मौत हो गई। सड़क पर झूल रहे एलटी बिजली लाइन के तार में गला फंसने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई।

तार सड़क पर नीचे लटक रहा था

ग्राम विधुई खुर्द निवासी अनिल कुमार पटेल (35) अपनी पत्नी और भतीजे के साथ सुबह करीब 5:30 बजे बाइक से रामगढ़ स्थित मंदिर दर्शन के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में जंफर से टूटा एलटी बिजली लाइन का तार सड़क पर नीचे लटक रहा था।

गले में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा

चलती बाइक पर सवार अनिल कुमार पटेल का गला अचानक तार में फंस गया, जिससे उनके गले में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव होने लगा।

रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया

घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों की सहायता से घायल अनिल को तत्काल उपचार के लिए रीवा स्थित संजय गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रात के समय किसी भारी वाहन की टक्कर से बिजली पोल अथवा जंफर क्षतिग्रस्त होने के कारण एलटी लाइन नीचे आ गई होगी। तार में करंट नहीं था, क्योंकि जंफर टूटने से विद्युत आपूर्ति पहले ही बंद हो चुकी थी। विभागीय कर्मचारियों को मौके पर भेजकर लाइन सुधार का कार्य कराया जा रहा है।

रविकिरण द्विवेदी, जूनियर इंजीनियर, विद्युत विभाग

यह भी पढ़ें- जबलपुर में स्नैपचैट के जरिए फंसाया प्रेमजाल में, शादी का झांसा देकर होटल में किया दुष्कर्म, स्वजन को भेजीं आपत्तिजनक तस्वीरें

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)