जबलपुर में समार्ट सिटी सब-स्टेशन से बैटरी चोरी का प्रयास, कर्मचारी पर उस्तरे से हमला कर बदमाश फरार
जबलपुर के एमएलबी स्कूल स्थित कॉम्पैक्ट सब-स्टेशन में बैटरी चोरी करते बदमाश को कर्मचारी ने पकड़ लिया। आरोपी ने हमला कर फरार हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज…और पढ़ें

HighLights
- कॉम्पैक्ट सब-स्टेशन से बैटरी चोरी का प्रयास हुआ।
- कर्मचारी ने आरोपी को रंगे हाथ पकड़ने की कोशिश की।
- बदमाश ने दांत काटकर और उस्तरे से हमला किया।
नईदुनिया प्रतिनिधि, जबलपुर। स्मार्ट सिटी क्षेत्र में स्थापित कॉम्पैक्ट सब-स्टेशन से बैटरी चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। शुक्रवार को पश्चिम संभाग में एमएलबी स्कूल के पास स्थित कॉम्पैक्ट सब-स्टेशन में बैटरी चोरी का प्रयास करते एक बदमाश रंगे हाथों पकड़ लिया, लेकिन उसने बिजली कंपनी के कर्मचारी पर हमला कर मौके से फरार हो गया। मामले में एफआइआर दर्ज कराई गई है।
कंपनी को होता है आर्थिक नुकसान
बिजली कंपनी के अनुसार स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत लगाए गए कॉम्पैक्ट सब-स्टेशनों और रिंग मेन यूनिट (आरएमयू) से बैटरियां चोरी होने की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। इससे न केवल महंगे विद्युत उपकरणों को नुकसान पहुंचता है, बल्कि बिजली आपूर्ति व्यवस्था भी प्रभावित होती है और कंपनी को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है।
उस्तरा से कर दिया हमला
- शुक्रवार को कंपनी के कर्मचारी अक्षय रिछारिया एमएलबी स्कूल के पास स्थित कॉम्पैक्ट सब-स्टेशन के नजदीक स्ट्रीट लाइट का स्विच बंद करने पहुंचे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि दो युवक सब-स्टेशन का ताला तोड़कर ढक्कन खोल चुके थे और बैटरियां निकाल रहे थे।
- कर्मचारी ने दोनों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन एक आरोपी ने उनके हाथ पर दांत से काट लिया और पास रखा उस्तरा निकालकर हमला करने की कोशिश की। इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। बिजली कंपनी ने घटना की सूचना पुलिस को देते हुए एफआईआर दर्ज कराई है।
Please follow and like us:
