Indore

एमपी में IPS प्रमोशन के लिए 25 जून को बैठक, 9 पदों के लिए 27 अफसरों के नाम रेस में, दो का लिफाफा बंद होने के आसार


राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल। प्रदेश में राज्य पुलिस सेवा (रापुसे) से भारतीय पुलिस सेवा (आइपीएस) संवर्ग में नियुक्ति के लिए विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक 25 जून को भोपाल में होगी। गृह विभाग ने इसकी तैयारी कर ली है। वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा (राप्रसे) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) संवर्ग में नियुक्ति के लिए अब तक प्रस्ताव ही नहीं भेजा गया है। लोकायुक्त संगठन से प्रतिवेदन प्राप्त करने में विलंब के चलते यह स्थिति बनी है।

आइपीएस संवर्ग के लिए 9 पद, 27 अधिकारियों के नाम भेजे गए

इस वर्ष आइएएस संवर्ग में नियुक्ति के लिए 13 पद हैं। राज्य पुलिस सेवा से आइपीएस संवर्ग में नियुक्ति के लिए इस वर्ष नौ पद उपलब्ध हैं। एक पद के लिए तीन अधिकारियों के नाम संघ लोक सेवा आयोग को भेजे गए। इनमें 1997 बैच के सीताराम, अमृत मीणा, वर्ष 1998 बैच के निमिषा पांडेय, राजेश मिश्रा, मलय जैन, अमित सक्सेना, मनीषा सोनी, सुमन गुर्जर, संदीप मिश्रा, सब्यसाची सर्राफ, समर वर्मा, सत्येन्द्र सिंह तोमर सहित 27 नाम हैं।

कुछ अधिकारियों के लिफाफे बंद होने की संभावना

अमृत मीणा के जाति प्रमाण पत्र का मामला चल रहा है तो राजेश मिश्रा के विरुद्ध विभागीय जांच चल रही है। संभावना जताई जा रही है कि इनका लिफाफा बंद हो सकता है। वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा से आइएएस संवर्ग में नियुक्ति का प्रस्ताव आयोग को भेजने के लिए मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव के अनुमोदन को भेजा गया है। इस संवर्ग के लिए कुल 39 नाम प्रस्तावित किए जाएंगे।

आयु सीमा के कारण दौड़ से बाहर हुए कुछ नाम

इनमें 2007 और 2008 बैच के अधिकारियों के नाम हैं। 1999 बैच के जयेंद्र विजयवत, मनोज मालवीय संवर्ग में नियुक्ति के लिए निर्धारित आयु सीमा 56 साल से अधिक होने के कारण दौड़ से बाहर हो गए हैं। 2007 बैच के मिनिषा पांडे, इला तिवारी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र, वर्षा सोलंकी, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव, निधि सिंह राजपूत, निमिषा जायसवाल, संदीप सोनी सहित अन्य के नाम पर सेवा अभिलेख के आधार पर विचार होगा।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)