Indore

इटारसी: केसला विकासखंड में भूकंप के झटके, ग्रामीणों में दहशत का माहौल


सोमवार रात आदिवासी विकासखंड केसला के कुछ इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। …और पढ़ें

Publish Date: Tue, 09 Jun 2026 03:02:13 PM (IST)Updated Date: Tue, 09 Jun 2026 03:02:13 PM (IST)

इटारसी: केसला विकासखंड में भूकंप के झटके, ग्रामीणों में दहशत का माहौल
केसला विकासखंड में भूकंप के झटके।

HighLights

  1. केसला विकासखंड में भूकंप के झटके
  2. ग्रामीणों में दहशत का माहौल छाया
  3. चिचवानी और छीतापुरा में झटके

नईदुनिया प्रतिनिधि, इटारसी। सोमवार रात आदिवासी विकासखंड केसला के कुछ इलाकों में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। भूकंप की घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

प्रशासन की नजर और अफवाहों से बचने की सलाह

एसडीएम नीलेश शर्मा ने बताया कि भूकंप की पुष्टि के बाद इलाके में नजर रखी जा रही है, राजस्व अमले को जानकारी जुटाने को कहा गया है। ग्रामीणों को किसी भी तरह की अफवाहों से दूर रहने को कहा गया है।

चिचवानी और छीतापुरा में महसूस हुए झटके

जानकारी के अनुसार केसला विकासखंड के ग्राम चिचवानी और छीतापुरा में सोमवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। ग्रामीण विनोद वारिबा ने बताया कि रात करीब 9:38 बजे लोगों को घरों में मामूली कंपन महसूस हुआ। क्षेत्र में भूकंप की तीव्रता कम होने से किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

वैज्ञानिक आँकड़े और भूकंप की तीव्रता

मौसम केंद्र भोपाल और नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी की वेबसाइट पर भूकंप के झटके आने की पुष्टि की गई है। जानकारी के अनुसार, 8 जून की रात करीब 9:39 बजे रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.8 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई।

भूकंप का केंद्र बिंदु अक्षांश 22.367° उत्तर और देशांतर 77.688° पूर्व रहा, जबकि इसकी गहराई जमीन के भीतर 10 किलोमीटर मापी गई है।

हल्के झटके और नुकसान की कोई संभावना नहीं

ग्राम चिचवानी से 2 किलोमीटर दूर स्थित छीतापुरा में भी लोगों ने झटके महसूस किए। जनपद सदस्य संतोष सल्लाम ने बताया कि वे रात करीब साढ़े नौ बजे छत पर सो रहे थे, तभी कुछ देर के लिए हल्का कंपन महसूस हुआ।

3.8 मैग्नीट्यूड का भूकंप हल्की श्रेणी में माना जाता है। इस तीव्रता के भूकंप से बड़े नुकसान की संभावना नहीं होती। ग्रामीणों ने बताया कि झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई। भूकंप आने के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)