इंदौर में ऑनलाइन ठगी : यूपीआई से दस ट्रांजेक्शन कर बैंक खाते से निकाल लिए 99 हजार रुपये
एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के बैंक खातों से साइबर ठग ने 99 हजार रुपये ट्रा…और पढ़ें

HighLights
- एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है
- जहां यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के बैंक खातों से साइबर ठग ने 99 हजार रुपये ट्रांसफर किए
- पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऑनलाइन धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। जहां यूपीआई के माध्यम से पीड़ित के बैंक खातों से साइबर ठग ने 99 हजार रुपये ट्रांसफर किए। मामले में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी।
फरियादी बलराम पुत्र धासीराम जोशी निवासी समर्थ ड्रीम कॉलोनी ने पुलिस में आवेदन दिया है। पीड़ित जोशी ने कहा कि 5 जुलाई की रात उसके मोबाइल पर पहले एक रुपये का टेस्ट ट्रांजेक्शन हुआ। इसके बाद कुछ ही मिनटों में उसके खाते से 9 हजार 900 रुपये की 10 अलग-अलग यूपीआइ ट्रांजेक्शन हुए। इस दौरान बैंक खाते से 99 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। पीड़ित के मुताबिक बिना किसी अनुमति के उसके बैंक खाते तक पहुंच बनाकर यह लेनदेन किया गया, जिससे उसे आर्थिक नुकसान हुआ।
अगले दिन पीड़ित ने बैक आफ बड़ौदा कालानी नगर शाखा में जानकारी निकाली। ट्रांजेक्शन पता करने के बाद पीड़ित जोशी ने साइबर हेल्पलाइन और पुलिस से संपर्क किया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। प्रकरण में बैंक खाते, यूपीआइ ट्रांजेक्शन आइडी और अन्य तकनीकी जानकारी भी शामिल की गई है, जिनके आधार पर साइबर अपराधियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक मामले की तकनीकी जांच जारी है और संबंधित बैंक तथा डिजिटल पेमेंट प्लेटफार्म से आवश्यक जानकारी जुटाई जा रही है।
गिरवी मकान का सौदा करने वाले मां-बेटे पर केस
इंदौर। खुड़ैल पुलिस ने एक वृद्ध की शिकायत पर मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी की एफआइआर दर्ज की है। आरोपितों ने गिरवी मकान का सौदा कर लाखों रुपये की धोखाधड़ी की है।पुलिस को साईंकृपा कालोनी बंगाली चौराहा निवासी 70 वर्षीय बृजनाथ चतुर्वेदी द्वारा शिकायत की थी। पुलिस ने अतीत श्रीवास्तव और उसकी मां रेखा निवासी नवा नगर सिंगरोली के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसआइ देवेश पाल के अनुसार आरोपितों ने देवगुराड़िया स्थित विनायक टाउनशिप में मकान का सौदा किया था। उक्त मकान पूर्व से ही गिरवी रखा हुआ था।
