इंदौर के लक्ष्मीबाईनगर रेलवे स्टेशन का पुराना भवन जल्द टूटेगा, नए भवन में स्थानांतरण होगा स्टेशन मास्टर विजुअल डिवाइस यूनिट
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे स्टेशन पर अब सबसे महत्वपूर्ण चरण शुरू होने जा रहा है। अब यह स्टेशन अपने नए भवन में शिफट होगा। इसक …और पढ़ें

HighLights
- लक्ष्मीबाईनगर रेलवे स्टेशन की पुराने भवन को दो सप्ताह बाद तोड़ने का काम शुरू होगा
- अब यह स्टेशन अपने नए भवन में शिफ्ट होगा
- इसके पहले स्टेशन मास्टर का आपरेटिंग सिस्टम नए भवन में स्थानांतरित होगा
नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। कई वर्षाें से यात्रियों को सुविधा देकर अपने गंतव्य तक पहुंचाने वाला लक्ष्मीबाईनगर रेलवे स्टेशन की पुराने भवन को दो सप्ताह बाद तोड़ने का काम शुरू होगा।
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत पुनर्विकसित किए जा रहे स्टेशन पर अब सबसे महत्वपूर्ण चरण शुरू होने जा रहा है। अब यह स्टेशन अपने नए भवन में शिफट होगा। इसके पहले स्टेशन मास्टर का आपरेटिंग सिस्टम नए भवन में स्थानांतरित होगा। उसके बाद स्टेशन मास्टर नए भवन भवन से ट्रेनों का संचालन करेंगे।
लक्ष्मीबाईनगर रेलवे स्टेशन से फिलहाल पांच एक्सप्रेस और आठ लोकल ट्रेनों का संचालन होता है। रेलवे के अधिकारियों के अनुसार 15 से 20 जून तक स्टेशन प्रबंधन और संचालन का काम नए भवन से शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। जैसे ही आपरेटिंग सिस्टम नए भवन में स्थानांतरित होगा, पुराने भवन को तोड़ने की कार्रवाई शुरू हो जाएगी।
खाली हुए स्थान पर नया ट्रैक और प्लेटफार्म तैयार करने की योजना है
जुलाई के पहले सप्ताह तक खाली हुए स्थान पर नया ट्रैक और प्लेटफार्म तैयार करने की योजना है। भवन टूटते ही इस काम को शुरू कर दिया जाएगा। वहीं, सांसद शंकर लालवानी के अनुसार पुराने स्टेशन भवन से नए भवन में आपरेटिंग सिस्टम स्थानांतरित करने के लिए ब्लाक लेना होगा। ब्लाक लेने के लिए अनुमति मिल चुकी है। जल्द ही स्थानांतरण का कार्य शुरू करेंगे। इसके बाद पुराने भवन को तोड़ने का कार्य शुरू होगा।
सिंहस्थ-2028 के पहले अधिकांश ट्रेनों का संचालन लक्ष्मीबाईनगर स्टेशन से होगा
सिंहस्थ-2028 के पहले अधिकांश ट्रेनों का संचालन लक्ष्मीबाईनगर स्टेशन से होगा। यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए दो प्लेटफार्म पर शेड लगाने का काम चल रहा है, इसलिए समय लग रहा है। फिर इस बीच पटरी बिछाने व प्लेटफार्म बनाने का काम करेंगे। वहीं, जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार के अनुसार पुराने स्टेशन भवन से जल्द से जल्द आपरेटिंग सिस्टम नए भवन में स्थानांतरित होगा। नए स्टेशन भवन से ट्रेनों का संचालन शुरू करेंगे।
