Indore

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत पर फैसला सुरक्षित, दोबारा जेल जाने पर सस्पेंस


राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम की जमानत रद्द होगी या नहीं, इसे लेकर शिलांग हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। सोनम दोबारा जेल की सलाखों के …और पढ़ें

Publish Date: Wed, 10 Jun 2026 09:16:44 PM (IST)Updated Date: Wed, 10 Jun 2026 09:16:44 PM (IST)

राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत पर फैसला सुरक्षित, दोबारा जेल जाने पर सस्पेंस
राजा रघुवंशी हत्याकांड: मुख्य आरोपी सोनम की जमानत पर फैसला सुरक्षित

नईदुनिया प्रतिनिधि, इंदौर। राजा रघुवंशी हत्याकांड की मुख्य आरोपित सोनम की जमानत रद्द होगी या नहीं, इसे लेकर शिलांग हाईकोर्ट ने सुनवाई पूरी कर ली है। सोनम दोबारा जेल की सलाखों के पीछे जाएगी या नहीं, यह कोर्ट का फैसला आने के बाद ही तय होगा।

बुधवार को सोनम के वकील ने लिखित तर्क पेश करने के लिए समय मांगा था, लेकिन कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया कि वे न्यायालय समय में ही तर्क प्रस्तुत करें। शिलांग हाईकोर्ट ने चल रहे केस में सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रख लिया है।

जिला कोर्ट से मिली थी राहत, सरकार ने दी चुनौती

गौरतलब है कि मेघालय पुलिस द्वारा जिला कोर्ट में पेश किए गए साक्ष्यों के अभाव के चलते सोनम की जमानत याचिका (रद्द करने की पुलिस की मांग) खारिज हो गई थी (अर्थात उसे जमानत मिल गई थी)। इसके बाद मेघालय सरकार ने हाईकोर्ट में सोनम की जमानत याचिका रद्द करने के लिए अपील की थी।

यह भी पढ़ें- करोड़ों की जमीन, आलीशान मॉल और जिम… इंदौर में लोकायुक्त के छापे में नपे संयुक्त संचालक लक्ष्मी नारायण कंडवाल

इस मामले में शिलांग कोर्ट में पांच जून से लगातार अब तक सुनवाई जारी थी। शिलांग हाईकोर्ट ने बुधवार को सोनम को लिखित में अपना पक्ष रखने का समय दिया था। सोनम के वकील ने कोर्ट में इसकी जानकारी दी। ऐसे में कोर्ट ने अब इस मामले में आदेश सुरक्षित रखा है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)