Indore

भोपाल के कोलार में संदिग्ध ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत, शव के पास मिली सिरिंज और एविल की गोलियां


कोलार क्षेत्र में इंजेक्शन के जरिए नशा करने वाले 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध ओवरडोज से मौत हो गई। युवक रात में घर के पास मैदान में नशा करने के बाद वहीं …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 20 Jul 2026 08:31:31 PM (IST)Updated Date: Mon, 20 Jul 2026 08:31:31 PM (IST)

भोपाल के कोलार में संदिग्ध ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत, शव के पास मिली सिरिंज और एविल की गोलियां
भोपाल के कोलार में संदिग्ध ड्रग ओवरडोज से युवक की मौत

नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। कोलार क्षेत्र में इंजेक्शन के जरिए नशा करने वाले 28 वर्षीय युवक की संदिग्ध ओवरडोज से मौत हो गई। युवक रात में घर के पास मैदान में नशा करने के बाद वहीं सो गया और सुबह मृत अवस्था में मिला। शरीर पर इंजेक्शन के निशान थे, जबकि मौके से सिरिंज और एविल की गोलियों का पत्ता भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान ओम नगर निवासी अक्षय काकोड़िया के रूप में हुई है। वह पिछले छह माह से नशे का आदी था।

परिजनों का आरोप: जेल में शुरू हुई थी थेरेपी, बाहर आकर मिश्रण बनाकर लेने लगा इंजेक्शन

परिजनों का आरोप है कि हत्या के प्रयास के मामले में जेल के दौरान नशा मुक्ति उपचार के तहत उसे ओपिओइड सब्स्टीट्यूशन थेरेपी (ओएसटी) की दवा दी गई थी। जेल से छूटने के बाद उसने उसी दवा में एविल मिलाकर इंजेक्शन के जरिए नशा करना शुरू कर दिया। रविवार रात भी उसने यही मिश्रण लिया, जिसके ओवरडोज से मौत की आशंका जताई जा रही है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)