Indore

नरसिंहपुर में NH-45 पर अज्ञात वाहन ने 13 गोवंशों को रौंदा: 10 की मौत, 3 की हालत गंभीर


सड़क पर गोवंश के करुण अंत और पशु प्रबंधन में प्रशासन की कथित लापरवाही से नाराज विहिप कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने मुख्य मार्ग पर बैठकर विरोध प्रदर…और पढ़ें

Publish Date: Thu, 13 Aug 2026 01:03:34 PM (IST)Updated Date: Thu, 13 Aug 2026 01:03:34 PM (IST)

नरसिंहपुर में NH-45 पर अज्ञात वाहन ने 13 गोवंशों को रौंदा: 10 की मौत, 3 की हालत गंभीर
तेंदूखेड़ा के समीप जलसा ढाबा ढिलवार के पास गुरुवार को सड़क जाम करते लोग। सौजन्‍य पुलिस

HighLights

  1. तेंदूखेड़ा के समीप ग्राम ढिलवार में दर्दनाक हादसा
  2. पशु प्रबंधन में प्रशासन की कथित लापरवाही से नाराज
  3. नाराज विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारियों का चक्काजाम

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग 45 (जबलपुर-भोपाल सड़क मार्ग) पर तेंदूखेड़ा के समीप जलसा ढाबा ढिलवार के पास गुरुवार को तड़के सड़क हादसा हो गया। किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सड़क पर बैठे 13 गोवंशों को बुरी तरह रौंद दिया। हादसे में 10 गोवंश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।

विहिप के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलते ही तेंदूखेड़ा पुलिस बल और गो संरक्षण अभियान के प्रमुख तथा विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

प्रदर्शनकारी पदाधिकारियों का आरोप है कि कुछ ही दिनों पूर्व सड़क मार्ग पर पशुधन की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था, लेकिन इसके बावजूद कोई उचित सुरक्षा उपाय नहीं किए गए।

‘1033 वाहन सेवा’ अक्सर नदारद रहती है

एन एच-45 पर आपातकालीन सुरक्षा व्यवस्था के लिए तैनात रहने वाली ‘1033 वाहन सेवा’ अक्सर नदारद रहती है। रात्रि एवं तड़के के समय बड़ी संख्या में मवेशी सड़क मार्ग पर बैठे रहते हैं, जिससे आए दिन इस तरह की जानलेवा दुर्घटनाएं घटित हो रही हैं।

एसडीएम के आश्वासन पर शांत हुआ आक्रोश

घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीएम पूजा सोनी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया और प्रदर्शन कर रहे पदाधिकारियों से सीधी चर्चा की। एसडीएम द्वारा मामले में उचित कार्रवाई और सुरक्षात्मक कदम उठाने के आश्वासन के बाद विहिप पदाधिकारी सड़क से हटे, जिसके बाद यातायात सुचारू हो सका।

उपचार के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को तैनात

फिलहाल पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है तथा घायल गोवंश के उपचार के लिए पशु चिकित्सकों की टीम को तैनात किया गया है।

यह भी पढ़ें- मार्च में ही समाप्त हो गया जबलपुर के पाथ केयर डायग्नोस्टिक सेंटर का पंजीयन, जांच दल ने किया तत्काल सील

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)