Nagpur

ट्रैफिक महिला पुलिसकर्मी से अभद्रता, सरकारी कार्य में बाधा डालने पर मां-बेटे के खिलाफ मामला दर्ज


नागपुर टुडे : नागपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में वाहन जांच अभियान के दौरान एक महिला ट्रैफिक पुलिसकर्मी के साथ अभद्र व्यवहार, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। इस संबंध में प्रतापनगर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सोनेगांव यातायात विभाग में कार्यरत महिला पुलिस हवलदार शुभांगी उमेश भांडवकर अपने सहकर्मी पुलिस हवलदार मनीष भोसले के साथ सावरकर नगर चौक पर नियमित वाहन जांच अभियान चला रही थीं। इसी दौरान एक टीवीएस जुपिटर चालक कम उम्र का प्रतीत होने पर उसे वाहन रोककर ड्राइविंग लाइसेंस दिखाने के लिए कहा गया।

Gold Rate
June 03- 2026 – Time 10.30Hrs

Gold 24 KT
₹ 155,800 /-

Gold 22 KT
₹ 1,44,500 /-

Silver/Kg
₹ 2,62,400/-

Platinum
₹ 88,000/-

Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

आरोप है कि चालक ने लाइसेंस दिखाने से इनकार कर दिया। इस दौरान उसके साथ मौजूद उसकी मां ने पुलिस कार्रवाई पर आपत्ति जताते हुए विवाद शुरू कर दिया। देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

शिकायत के अनुसार, महिला ने अपने पैर की चप्पल निकालकर महिला पुलिसकर्मी की ओर फेंकी और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। इतना ही नहीं, उसने पुलिसकर्मियों पर पैसे मांगने के आरोप लगाते हुए धमकी दी कि वह एक सोशल वर्कर है और उन्हें इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

महिला पुलिसकर्मी द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी महिला ने उनका मोबाइल फोन सड़क पर फेंक दिया तथा उनकी वर्दी की कॉलर और बाल पकड़कर खींचतान की। वहीं आरोपी युवक ने घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी।

घटना के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के इस व्यवहार से सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न हुई और कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हुई।

महिला पुलिसकर्मी की शिकायत के आधार पर प्रतापनगर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Advertisement

GET YOUR OWN WEBSITE

FOR ₹9,999

Domain & Hosting FREE for 1 Year

No Hidden Charges

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)