Indore

नरसिंहपुर में दिल दहला देने वाली घटना, सोते हुए बालक और मां को सांप ने डसा, 10 वर्षीय मासूम की मौत


तेज दर्द होने पर जब मां हड़बड़ाकर उठी और उसने लाइट को जलाकर देखा, तो कमरे में एक काला सर्प रेंग रहा था। मां के चीखने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 15 Jun 2026 04:39:17 PM (IST)Updated Date: Mon, 15 Jun 2026 04:46:43 PM (IST)

नरसिंहपुर में दिल दहला देने वाली घटना, सोते हुए बालक और मां को सांप ने डसा, 10 वर्षीय मासूम की मौत
सांप का प्रतीकात्‍मक फोटो।

HighLights

  1. सर्पदंश के दर्द को मामूली दर्द समझा।
  2. इसके चलते मां ने लगा लिया था बाम।
  3. 5 मिनट बाद मां को भी सांप ने काटा।

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। साईंखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम पिपरास में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां सर्पदंश के कारण एक 10 वर्षीय मासूम बालक की अकाल मौत हो गई, जबकि उसकी मां जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम पिपरास निवासी हरपाल सिंह राजपूत का परिवार रविवार की रात खाना खाने के बाद घर में ही फर्श पर बिस्तर लगाकर सो रहा था।

बिस्तर पर मां नीलम राजपूत (35 वर्ष), बड़ी बेटी मान्यता राजपूत (11 वर्ष) और मासूम बेटा राम राजपूत (10 वर्ष) गहरी नींद में थे। ​रात करीब 12.30 बजे एक काले जहरीले सर्प ने बिस्तर पर सो रहे मासूम राम के दाएं हाथ की हथेली (गद्दी) पर काट लिया।

नींद में होने के कारण बालक को सर्पदंश का अहसास नहीं हुआ। उसने उठकर अपनी मां नीलम को बताया कि उसके हाथ में तेज दर्द हो रहा है।

मां इस खतरे को भांप नहीं सकी और उसने ने मामूली दर्द समझकर बेटे के हाथ पर बाम लगा दिया, जिसके बाद दोनों दोबारा सो गए।

गाडरवारा से किया गया रेफर

  • हैरान कर देने वाली बात यह रही कि इस चूक के ठीक 5 मिनट बाद उसी जहरीले सर्प ने मां नीलम राजपूत के बाएं हाथ की अंगुली में भी काट लिया।
  • तेज दर्द होने पर जब मां हड़बड़ाकर उठी और उसने लाइट को जलाकर देखा, तो कमरे में एक काला सर्प रेंग रहा था।
  • मां के चीखने की आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। ​परिजन आनन-फानन में दोनों गंभीर अवस्था में गाडरवारा अस्पताल लेकर पहुंचे।
  • प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सक ने उन्हें तुरंत नरसिंहपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
  • लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था; जिला अस्पताल में इलाज के दौरान 10 वर्षीय मासूम राम ने दम तोड़ दिया। वहीं, मां नीलम की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है।
  • सूचना मिलने पर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम कराया और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)