Indore

टीवी का चैनल बदलते ही भड़की पत्नी, हंसिए से किया पति पर हमला


नवदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। पत्नी की मर्जी के खिलाफ टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। छोला मंदिर थाना क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिए से हमला कर दिया। हमले में पति के सिर और गाल के पास गंभीर चोट आई। घर में मौजूद स्वजनों ने बीच-बचाव किया तब पति की जान बच सकी।

छोला पुलिस ने घायल का मेडिकल कराने के बाद आरोपित पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार घायल राकेश अहिरवार (32) मूल रूप से विदिशा जिले के निवासी हैं।

वर्तमान में नगर निगम Colony में रहकर मजदूरी करते हैं। राकेश ने पुलिस को बताया कि उनकी पत्नी राममनी अहिरवार अक्सर घरेलू बातों को लेकर विवाद करती है।

शुक्रवार को राकेश नशे की हालत में घर पहुंचे। उस समय उनकी पत्नी टीवी देख रही थी। इसी दौरान राकेश से गलती से टीवी का चैनल बदल गया।

मामूली बात पर पत्नी गुस्से में आ गई और घर में रखा हंसिया उठाकर उन पर हमला कर दिया। वार उनके सिर और गाल के पास लगा, जिससे वह लहूलुहान हो गए।

घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां मेडिकल परीक्षण में धारदार हथियार से गंभीर चोट लगने की पुष्टि हुई।

मेडिकल रिपोर्ट मिलने के बाद छोला मंदिर थाना पुलिस ने शनिवार को आरोपित पत्नी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। फिलहाल पत्नी की गिरफ्तारी नहीं की गई है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)