Indore

ग्वालियर में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प… 28 नए भवन बनेंगे, 39 की मरम्मत और 58 को मिलेगी बिजली


जिले के सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार के लिये प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा विशेष कार्ययोजना बना…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 19 Aug 2026 01:05:15 AM (IST)Updated Date: Wed, 19 Aug 2026 01:05:15 AM (IST)

ग्वालियर में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प... 28 नए भवन बनेंगे, 39 की मरम्मत और 58 को मिलेगी बिजली
ग्वालियर में सरकारी स्कूलों का कायाकल्प

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। जिले के सरकारी प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में सुविधाओं के विस्तार के लिये प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जिला प्रशासन द्वारा विशेष कार्ययोजना बनाई गई है। मौजूदा साल में इस कार्ययोजना के तहत जिले में 28 नए स्कूल भवन बनाए जाएंगे। साथ ही 39 विद्यालयों की मरम्मत होगी और शेष 58 स्कूलों में बिजली कनेक्शन दिलाए जाएंगे। राज्य शासन से इनकी मंजूरी मिल गई है।

जर्जर भवनों की जगह बनेंगे नए स्कूल, मिलेगा बिजली कनेक्शन

कलेक्टर रुचिका चौहान की पहल पर स्कूलों का कायाकल्प किया जा रहा है। जर्जर हो चुके स्कूल भवनों की जगह अब नए और मजबूत भवन बनाए जाएंगे। जिन स्कूलों के भवन पूरी तरह जीर्ण-शीर्ण हो चुके हैं, उनके लिये नए भवन राज्य शासन द्वारा मंजूर किए गए हैं। वहीं जो विद्यालय अब तक बिजली सुविधा से वंचित थे, वहां नए कनेक्शन दिए जा रहे हैं।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)