Nagpur

Video गोंदिया: “ब्लैक थार” में ड्रग्स का खेल खत्म, 54 लाख का गांजा पकड़ा, इंटरस्टेट सिंडिकेट बेनकाब


गोंदिया : गोंदिया जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने अब तक की बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रायपुर (छत्तीसगढ़) से काले रंग की महिंद्रा थार कार में भारी मात्रा में गांजा भरकर नागपुर ले जा रहे एक अंतरराज्यीय ड्रग सिंडिकेट का गोंदिया लोकल क्राइम ब्रांच (LCB) ने भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से करीब 38 किलो 500 ग्राम गांजा, एक महिंद्रा थार और 4 मोबाइल सहित कुल 54 लाख 30 हजार रुपये का मुद्देमाल जब्त किया है।

रिवर्स में भागी थार, जंगल में दौड़ाकर दबोचे तस्कर

मिली जानकारी के अनुसार, गोंदिया के पुलिस अधीक्षक गोरख भामरे के निर्देश पर एलसीबी के पुलिस निरीक्षक पुरुषोत्तम अहेरकर के नेतृत्व में टीम 24 मई को डुग्गीपार क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रायपुर की ओर से एक ब्लैक थार में गांजे की बड़ी खेप नागपुर ले जाई जा रही है।

Gold Rate
May 22- 2026 – Time 10.30Hrs

Gold 24 KT
₹ 160,100 /-

Gold 22 KT
₹ 1,48,900 /-

Silver/Kg
₹ 2,71,200/-

Platinum
₹ 88,000/-

Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

सूचना मिलते ही पुलिस ने सौंदड़ रेलवे ओवरब्रिज के पास नाकाबंदी की। कुछ देर बाद रायपुर की तरफ से आती हुई थार दिखाई दी। सामने पुलिस को देखकर चालक ने वाहन रिवर्स में भगाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर गाड़ी रोक ली।

जंगल में भागे आरोपी, दो गिरफ्तार, एक फरार

वाहन रुकते ही कार में सवार तीन युवक जंगल की ओर भागने लगे। पुलिस टीम ने पीछा कर दो आरोपियों को पकड़ लिया, जबकि एक आरोपी अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर फरार हो गया।

तलाशी में मिले 40 गांजा बंडल

पंच गवाहों की मौजूदगी में थार की तलाशी लेने पर कार के अंदर प्लास्टिक बोरियों में खाकी टेप से लिपटे 40 बंडल मिले। जांच में इनमें 38 किलो 500 ग्राम उच्च गुणवत्ता का गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत करीब 38 लाख 50 हजार रुपये बताई गई है।

जब्त सामग्री में:
38.5 किलो गांजा – 38.50 लाख रुपये
महिंद्रा थार – 15 लाख रुपये
4 मोबाइल फोन – 80 हजार रुपये

कुल जब्ती – 54 लाख 30 हजार रुपये

नागपुर का “सागर” निकला मास्टरमाइंड

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विवेककुमार अश्विनीकुमार जोशी (21 वर्ष, निवासी डोंगरगढ़, राजनांदगांव, छत्तीसगढ़) और एक विधि संघर्ष बालक के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजे की खेप नागपुर निवासी सागर खोब्रागड़े को पहुंचाई जानी थी।

फरार आरोपी की पहचान सुफियान उर्फ सोफी रजा (28 वर्ष, निवासी डोंगरगढ़) के रूप में हुई है। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ डुग्गीपार थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई को SP गोरख भामरे और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभय डोंगरे के मार्गदर्शन में अंजाम दिया गया। ऑपरेशन में PI पुरुषोत्तम अहेरकर सहित LCB की टीम शामिल रही।

रवि आर्य

 

Advertisement

GET YOUR OWN WEBSITE

FOR ₹9,999

Domain & Hosting FREE for 1 Year

No Hidden Charges

Advertisement

Advertisement

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)