MP Weather 11 August: मानसून ट्रफ के प्रभाव से बदला मौसम, भोपाल से लेकर गुना-खंडवा कई जिलों में बारिश का येलो अलर्ट
नईदुनिया प्रतिनिधि, भोपाल। उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश (MP Monsoon Rain ALert)के आसपास बने लो प्रेशर एरिया और मानसून ट्रफ के प्रभाव से प्रदेश में वर्षा (Aaj Ka Mausam) का सिलसिला जारी है। खासकर उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां अधिक बनी हुई हैं। मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक गुना में सबसे अधिक 85 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। वहीं खंडवा में 58 मिलीमीटर बारिश हुई।
बारिश से तापमान में आई गिरावट
लगातार बारिश के चलते प्रदेश के कई शहरों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। इंदौर में दिन का तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आया, जबकि भोपाल और जबलपुर में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हुई। इससे मौसम में ठंडक घुल गई और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
कई जिलों में येलो अलर्ट
मौसम विज्ञान केंद्र ने बारिश की स्थिति को देखते हुए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर और उज्जैन समेत प्रदेश के लगभग सभी प्रमुख जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विज्ञानी के अनुसार बुधवार से भारी वर्षा की गतिविधियों में कुछ कमी आने की संभावना है। हालांकि यह राहत ज्यादा समय तक रहने वाली नहीं है।
15 अगस्त से फिर सक्रिय होगा बारिश का दौर
मौसम विभाग के अनुसार 15 अगस्त से पूर्वी मध्य प्रदेश में एक बार फिर भारी से अति भारी वर्षा का दौर शुरू हो सकता है। सीधी, सिंगरौली और उमरिया जैसे जिलों में इसका प्रभाव अधिक रहने की संभावना है।
शाम साढ़े पांच बजे तक वर्षा
बैतूल में 4.0, छिंदवाड़ा में 0.6, नर्मदापुरम में 0.4, इंदौर में 2.0, जबलपुर में 0.4, रायसेन में 5.0, सागर में 2.0, टीकमगढ़ में 1.0 और उज्जैन में 1.0 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई।
चार बड़े शहरों का तापमान
भोपाल का अधिकतम तापमान 25.8 और न्यूनतम 22.7, इंदौर का 24.2 और 22.4, ग्वालियर का 34.9 और 27.0 तथा जबलपुर का 27.0 और 23.6 डिग्री सेल्सियस रहा।
| शहर | वर्षा (मिमी) |
|---|---|
| बैतूल | 4.0 |
| छिंदवाड़ा | 0.6 |
| नर्मदापुरम | 0.4 |
| इंदौर | 2.0 |
| जबलपुर | 0.4 |
| रायसेन | 5.0 |
| सागर | 2.0 |
| टीकमगढ़ | 1.0 |
| उज्जैन | 1.0 |
| शहर | अधिकतम तापमान (°C) | न्यूनतम तापमान (°C) |
|---|---|---|
| भोपाल | 25.8 | 22.7 |
| इंदौर | 24.2 | 22.4 |
| ग्वालियर | 34.9 | 27.0 |
| जबलपुर | 27.0 | 23.6 |