Indore

MP में किसानों और उद्योगों के लिए बड़ी खबर: कृषि क्षेत्र में फसल ऋण के लिए ₹88,638 करोड़ उपलब्ध कराएगी सरकार


प्रदेश के लिए 2026-27 की 5 लाख करोड़ रुपये की वार्षिक साख योजना लागू की गई है। जिसमें सर्वाधिक कृषि ऋण का प्रावधान रखा गया है।

Publish Date: Sat, 04 Jul 2026 12:33:31 PM (IST)Updated Date: Sat, 04 Jul 2026 12:33:31 PM (IST)

MP में किसानों और उद्योगों के लिए बड़ी खबर: कृषि क्षेत्र में फसल ऋण के लिए ₹88,638 करोड़ उपलब्ध कराएगी सरकार
प्रतीकात्मक फोटो। एआई से तैयार की गई है।

HighLights

  1. प्रदेश के लिए 2026-27 की 5 लाख करोड़ रुपये की वार्षिक साख योजना लागू
  2. कृषि क्षेत्र को सर्वाधिक 1.65 लाख करोड़, फसल ऋण के लिए 88,638 करोड़ का लक्ष्य
  3. एमएसएमई और नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के लिए भी ऋण लक्ष्य में बढ़ोतरी

राज्य ब्यूरो, नईदुनिया, भोपाल । प्रदेश के लिए वर्ष 2026-27 की पांच लाख करोड़ रुपये की वार्षिक साख योजना लागू की गई है। नई योजना में कृषि क्षेत्र को प्राथमिकता में रखा है।

इस क्षेत्र में 1,65,117 करोड़ रुपये का लक्ष्य तय किया गया है। किसानों के फसल ऋण के लिए 88,638 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए जाएंगे।

यह भी पढ़ें- MP सरकार का बड़ा फैसला: अब धान पर भी भावांतर योजना, 6.5 लाख किसानों को मिलेगा फायदा

जिलों के क्रेडिट प्लान होंगे तैयार

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने मंत्रालय में शुक्रवार को वित्त विभाग के अधिकारियों और राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी के समन्वयक से कहा है कि वे जिलों से प्राप्त जिला स्तरीय क्रेडिट प्लान का हर हाल में क्रियान्वयन कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को और सुदृढ़ बनाएं।

इस अवसर पर राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति द्वारा प्रस्तुत वार्षिक साख योजना 2026-27 का विमोचन किया गया।

प्रदेश की उद्योगोन्मुखी नीतियों के अनुरूप सूक्ष्म, लघु एवं मध्य उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए 1,62,967 करोड़ रुपये का लक्ष्य निर्धारित किया गया। वहीं, नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में भी ऋण लक्ष्य बढ़ाया गया। इस दौरान भारतीय रिजर्व बैंक, नाबार्ड, भारतीय स्टेट बैंक सहित अन्य बैंक के अधिकारी उपस्थित थे।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)