Nagpur

महल दंगे का मास्टरमाइंड फहीम खान दोबारा गिरफ्तार, नागपुर में सुरक्षा कड़ी


नागपुर: शहर के महल इलाके में 17 मार्च 2025 को हुए बहुचर्चित दंगे के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस मामले के मुख्य आरोपी और कथित मास्टरमाइंड फहीम खान को एक बार फिर गिरफ्तार कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद पूरे शहर में एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुए विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया था। दंगे के दौरान हालात इतने बिगड़ गए थे कि पुलिस को स्थिति संभालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। इस दौरान तत्कालीन डीसीपी निकेतन कदम पर जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसके अलावा कई पुलिसकर्मी भी इस हिंसा में जख्मी हुए थे।

जांच के दौरान सामने आया था कि माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) से जुड़े फहीम खान की इस दंगे में अहम भूमिका थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने पहले ही उसके मकान पर बुलडोजर कार्रवाई भी की थी।

इस हिंसक घटना में इरफान अंसारी नामक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जिससे मामला और अधिक संवेदनशील बन गया था। इस प्रकरण में गणेशपेठ थाने में एक और तहसील थाने में पांच अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे।

अब तक पुलिस इस मामले में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। आर्थिक अपराध शाखा को सौंपी गई जांच के तहत पहले 8 आरोपियों को पकड़ा गया था, वहीं हाल ही में दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया गया था।

हालांकि, एक मामले में फहीम खान की गिरफ्तारी नहीं हो पाने से पुलिस पर दबाव बढ़ रहा था। आखिरकार गुरुवार रात तहसील पुलिस ने उसे हिरासत में लेने में सफलता हासिल की। पुलिस शुक्रवार को उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लेने की तैयारी कर रही है।

The original article was published on %%sitedesc%%. Read more: %%permalink%%

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)