उमरिया में बारिश ने मचाई तबाही, खेतों में डूबी धान की फसल, किसान परेशान
उमरिया के कठार और आसपास गांवों में मूसलाधार बारिश से धान की फसल डूबी, मकान और सड़क-पुलिया क्षतिग्रस्त हुए। ग्रामीणों ने सर्वे कराकर राहत और मुआवजे की …और पढ़ें

HighLights
- मूसलाधार बारिश से खेतों में पानी भर गया शनिवार।
- धान की फसल डूबने से किसानों को नुकसान की आशंका।
- कच्चे मकानों में पानी घुसने से सामान खराब हुआ।
नईदुनिया प्रतिनिधि, उमरिया। शनिवार 15 अगस्त को ग्राम कठार सहित आसपास के कई गांवों में हुई भारी बारिश ने किसानों और ग्रामीणों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी। ग्राम कठार में शाम करीब 4 बजे से रात 9 बजे तक हुई मूसलाधार बारिश से खेतों में पानी भर गया। कई गहरे खेतों में लगी धान की फसल पूरी तरह पानी में डूब गई, जिससे किसानों को बड़े नुकसान की आशंका है।
मूसलाधार बारिश से नुकसान
- ग्रामीणों के अनुसार बारिश इतनी तेज थी कि पानी का बहाव कई स्थानों पर पुल-पुलिया और सड़कों को नुकसान पहुंचाते हुए आगे बढ़ा। मिट्टी वाले कच्चे मकानों में पानी घुसने से घरों में रखा अनाज, घरेलू सामान और अन्य सामग्री खराब हो गई। कुछ मकानों के क्षतिग्रस्त होने की भी जानकारी सामने आई है।
सर्वे व मुआवजे की मांग
- कठार निवासी किसान हरप्रसाद पटेल ने बताया कि प्राकृतिक आपदा से गांव के किसानों और ग्रामीणों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने शासन-प्रशासन से प्रभावित गांवों में तत्काल सर्वे कराकर फसल, मकान और सड़क-पुलिया सहित हुए नुकसान का आकलन कराने तथा पीड़ित किसानों को नियमानुसार राहत एवं मुआवजा दिलाने की मांग की है।
Please follow and like us: