Indore

स्कूल पहुंच नाबालिग से बोला- पापा ने बुलाया है, दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, खोजने का नाटक करता रहा, स्निफर डॉग ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर तक


मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 22 साल के युवक ने कथित तौर पर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

Publish Date: Fri, 07 Aug 2026 04:10:06 PM (IST)Updated Date: Fri, 07 Aug 2026 04:18:31 PM (IST)

स्कूल पहुंच नाबालिग से बोला- पापा ने बुलाया है, दुष्कर्म के बाद कर दी हत्या, खोजने का नाटक करता रहा, स्निफर डॉग ने पुलिस को पहुंचाया आरोपी के घर तक
प्रतीकात्मक फोटो।

HighLights

  1. लंच ब्रेक के दौरान बच्ची के स्कूल पहुंचा था
  2. मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले की घटना
  3. आरोपी का घर बुलडोजर से गिराने की मांग

नईदुनिया प्रतिनिधि, नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में 22 साल के युवक ने कथित तौर पर आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म किया और फिर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया और मांग की कि आरोपी का घर बुलडोजर से गिरा दिया जाए।

पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी, जो बच्ची को खोजने के काम में भी शामिल था, उसे गुरुवार को हिरासत में ले लिया गया।

लंच ब्रेक के दौरान बच्ची के स्कूल पहुंचा

आरोप है कि युवक बुधवार को लंच ब्रेक के दौरान बच्ची के स्कूल पहुंचा और उससे अपने साथ चलने को कहा। उसने बहाना बनाया कि उसके पिता ने उसे घर बुलाया है। स्कूल के समय के बाद जब वह घर नहीं पहुंची, तो उसके परिवार ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार आठ घंटे की तलाशी के बाद बच्ची का शव गांव से लगभग 1.5 किलोमीटर दूर जंगल में एक गड्ढे में मिला।

आरोपी भी उसे खोजने का नाटक कर रहा था

पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीणा ने बताया कि जब 40-50 पुलिसकर्मी और लगभग 60 ग्रामीण बच्ची की तलाश कर रहे थे, तब आरोपी भी उसे खोजने का नाटक कर रहा था। कुछ लड़कियों से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने स्निफर डॉग (सूंघकर पता लगाने वाला कुत्ता) की मदद ली। कुत्ते ने पुलिस को आरोपी के घर तक पहुंचा दिया।

आरोपी का घर बुलडोजर से गिराने, पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग

गुरुवार को जहां डॉक्टरों ने बच्ची का पोस्टमॉर्टम किया, उस मुर्दाघर के बाहर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। अधिकारी ने बताया कि बाद में उन्होंने अधिकारियों को एक ज्ञापन सौंपा, जिसमें आरोपी के लिए मौत की सजा, उसका घर बुलडोजर से गिराने और पीड़ित परिवार को मुआवजा देने की मांग की गई।

पुलिस के अनुसार गड़बड़ी की आशंका को देखते हुए पुलिस शव को दूसरे रास्ते से पीड़ित के गांव ले गई। इस मामले की सुनवाई फास्ट-ट्रैक कोर्ट में होगी। इस बीच, घटना के विरोध में गोटेगांव तहसील के गांव में बाजार बंद रहा। ग्रामीणों ने कैंडल मार्च भी निकाला।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों में आक्रोश को देखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पीड़ित के गांव में पुलिस बल तैनात किया गया है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)