Indore

कुरकुरे खिलाने के बहाने 4 वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, 55 साल के आरोपी पर केस दर्ज


सतना। जिले के नागौद थाना क्षेत्र में एक 4 वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक पचपन वर्षीय बुर्जुग को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, यह घटना 29 जुलाई को दोपहर करीब 12 बजे हुई बताई जा रही है।

आरोप है कि 55 वर्षीय पड़ोसी ने बच्ची को कुरकुरे दिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया और उसके साथ कथित रूप से दुष्कर्म किया।

घटना की शिकायत बच्ची की मां ने 1 अगस्त की रात करीब 1:35 बजे नागौद थाने में दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपित पड़ोसी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 65(2) और पॉक्सो अधिनियम की धारा 3 एवं 4(2) के तहत मामला दर्ज किया है।

पीड़ित मासूम को उसके स्वजनों के साथ बाल संरक्षण समिति भेजा गया, जहां उसके बयान दर्ज किए गए। इसके बाद पीड़िता को मेडिकल परीक्षण और उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है और आराेपित से पूछताछ जारी है।

जिले में 4 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों हो चुके दुष्कर्म की घटनाएं

-1 जुलाई 2018 – उचेहरा थाना क्षेत्र, पन्ना गांवघटना: 4 साल की बच्ची का घर से अपहरण कर दुष्कर्म। बाद में उसे सुनसान इलाके में फेंक दिया गया था। बच्ची को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली एम्स रेफर किया गया था।आरोपी: 1 व्यक्ति गिरफ्तार। BNS/376 और पॉक्सो एक्ट में मामला दर्ज।

-2018 – उचेहरा थाना, परसमनिया पठार क्षेत्रघटना: 4 साल की बच्ची आंगन में सो रही थी। आरोपी महेंद्र सिंह (23) उसे ले गया और दुष्कर्म के बाद गंभीर हालत में निर्जन स्थान पर फेंक दिया। गांव वालों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंपा।

-20 मार्च 2025 – कोलगवां थाना क्षेत्र, सोनौरा कॉलोनीघटना: 2.5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म। आरोपी आकाश सोनी पड़ोस में रहता था। उसने बच्ची को घर ले जाकर हैवानियत की। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने की भी शिकायत।कार्रवाई: आरोपी हिरासत में, BNS धारा 65(2) और पॉक्सो एक्ट में केस।

-24 जनवरी 2024 – सिविल लाइन थाना क्षेत्रघटना: 5 वर्षीय मासूम के साथ दुष्कर्म। आरोपी निखिल मिश्रा ने टॉफी देने का झांसा देकर बच्ची को ले जाकर अश्लील हरकतें कीं।सजा: विशेष कोर्ट ने 20 साल कठोर कारावास + 50 हजार जुर्माना सुनाया।

-19 अगस्त 2024 – सिविल लाइन थाना क्षेत्रघटना: साढ़े 4 साल की बच्ची के साथ ऑटो ड्राइवर राजकुमार दाहिया ने दुष्कर्म किया। बच्ची स्कूल से घर लौट रही थी। 2 दिन बाद बच्ची ने परिजनों को बताया।कार्रवाई: आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में केस।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)