पश्चिम बंगाल के लिए झांसी से अतिरिक्त फेरे लगाएगी वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी-आसनसोल स्पेशल ट्रेन
Indian Railways: पश्चिम बंगाल जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन के 10-10 अतिरिक्त…और पढ़ें

HighLights
- 29 जुलाई से 30 अगस्त तक हर बुधवार और रविवार को चलेगी
- ग्वालियर से पश्चिम बंगाल के लिए फिलहाल सिर्फ चंबल और ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस
- ऐसे में ग्वालियर के यात्री भी झांसी से इस स्पेशल का लाभ ले सकेंगे
नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। पश्चिम बंगाल की ओर यात्रा करने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेलवे के झांसी मंडल ने वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल ट्रेन के 10-10 अतिरिक्त फेरे चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन पूर्व निर्धारित समय, मार्ग और ठहराव के अनुसार ही संचालित होगी। वर्तमान में ग्वालियर से पश्चिम बंगाल तक जाने के लिए सिर्फ चंबल एक्सप्रेस और ग्वालियर-कोलकाता एक्सप्रेस के ही विकल्प हैं।
ऐसे में इस ट्रेन का लाभ ग्वालियर के यात्री भी झांसी से ले सकेंगे। रेलवे के अनुसार ट्रेन संख्या 04185 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी–आसनसोल स्पेशल 29 जुलाई से 30 अगस्त तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को चलेगी। इस अवधि में ट्रेन 10 अतिरिक्त फेरे लगाएगी।
हर गुरुवार और सोमवार को चलेगी
वहीं ट्रेन संख्या 04186 आसनसोल–वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्पेशल 30 जुलाई से 31 अगस्त 2026 तक प्रत्येक गुरुवार और सोमवार को चलेगी। ट्रेन में कुल 21 आइसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इनमें 2 एसएलआर कोच, छह सामान्य श्रेणी, दो जीएससीजेड कोच, नौ स्लीपर श्रेणी कोच तथा दो एसी थर्ड टियर कोच शामिल रहेंगे।