Indore

दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद हंगामा, जिला अध्यक्ष समेत पार्षदों का इस्तीफा; ग्वालियर-झांसी हाईवे जाम


दतिया में भाजपा द्वारा आशुतोष तिवारी को टिकट देने के बाद पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने प्रदर्शन किया। बाजार बंद कराया और सामूहिक इस्ती…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 09:18:13 PM (IST)Updated Date: Sat, 11 Jul 2026 12:33:55 AM (IST)

दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद हंगामा, जिला अध्यक्ष समेत पार्षदों का इस्तीफा; ग्वालियर-झांसी हाईवे जाम
दतिया में नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने के बाद हंगामा। (फोटो- नईदुनिया प्रतिनिधि)

HighLights

  1. आशुतोष तिवारी को टिकट मिलने पर समर्थकों ने विरोध किया।
  2. भाजपा जिला कार्यालय पर जमकर नारेबाजी और धरना दिया।
  3. नाराज कार्यकर्ताओं ने बाजार बंद कराने की कोशिश की।

नईदुनिया प्रतिनिधि, दतिया। दतिया विधानसभा के उपचुनाव में भाजपा ने शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया। इस घोषणा के होते ही शाम को दतिया में हंगामेदार स्थिति पैदा हो गई। हाईवे स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा समर्थक काफी संख्या में जमा हो गए। उन्होंने हाईवे पर बैठकर धरना दिया। जमकर प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए।

सबसे ज्यादा नाराजगी उन भाजपा नेताओं में देखने को मिली, जिन्हें डॉ मिश्रा को टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन भाजपा आलाकमान ने उन्हें दरकिनार कर मप्र हाउसिंग बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी घोषित कर दिया, जिसके बाद शुक्रवार शाम को दतिया में भाजपा का घमासान सड़कों पर आ गया।

समर्थकों का भारी हंगामा

  • टिकट के प्रबल दावेदार पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों के विरोध के स्वर तेज हो गए। डॉ मिश्रा को पार्टी का टिकट न दिए जाने से नाराज उनके समर्थकों ने जिला कार्यालय पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी और प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के खिलाफ नारेबाजी कर उन पर तमाम आरोप तक जड़ डाले।
  • नाराज कार्यकर्ता इतने पर भी नहीं माने और वह दतिया का बाजार बंद करने निकल पड़े, जिसके बाद टाउनहॉल, बड़ा बाजार व किला चौक पर दुकानें बंद हो गई।

naidunia_image

दतिया जिलाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

भाजपा से जुड़े डॉ नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों में उनकी टिकट कटने के बाद बहुत गुस्सा है। जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाह ने पद से इस्तीफा दे दिया है। डॉ मिश्रा समर्थक अब आलाकमान से टिकट बदलने की मांग को लेकर दिल्ली कूच करने की तैयारी में है। भाजपा की सूची जारी होते ही उसमें अपने नेता का टिकट कटने से नाराज कार्यकर्ताओं का कहना था कि वह आर या पार की लड़ाई लड़ने को तैयार है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)