Indore

जबलपुर में गैस्ट्रोएंट्रोलाॅजी व गैस्ट्रिक सर्जरी की नई यूनिट जल्द, अभी सिर्फ एम्स भोपाल में सुविधा


आलोक बैनर्जी नईदुनिया, जबलपुर। एनएससीबी मेडिकल कालेज अंतर्गत सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में गैस्ट्रोएंट्रोलाॅजी व गैस्ट्रिक सर्जरी के रूप में दो नई ब्रांच शुरू करने की तैयारी है। दो नई ब्रांच के शुरू होने से यह सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में कुल 13 ब्रांच हो जाएंगी।

सुपर विगत छह साल से अपनी सेवाएं दे रहा

रोजाना औसत 350 से 400 मरीज ओपीडी में आते हैं। बेहतर उपचार सुविधा के साथ 295 बेड क्षमता के साथ सुपर विगत छह साल से अपनी सेवाएं दे रहा है।

सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एक बड़ा सरकारी उपचार केंद्र

दावा है कि प्रदेश में एम्स के अलावा किसी मेडिकल कालेज के पास गैस्ट्रोएंट्रोलाॅजी व गैस्ट्रिक सर्जरी ब्रांच संचालित नहीं है। महत्वपूर्ण है कि महाकोशल क्षेत्र के मरीजों के लिए सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल एक बड़ा सरकारी उपचार केंद्र है।

विभाग से जुड़ी मुख्य बातें

सुविधाएं : इन विभागों के शुरू होने से पेट, आंत, लिवर, पित्ताशय और अग्न्याशय से संबंधित गंभीर बीमारियों और कैंसर का सटीक इलाज और सर्जरी अब उपलब्ध होगी।

उपकरण और जांच : सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में एडवांस एंडोस्कोपी सहित अन्य अत्याधुनिक तकनीकों की सुविधा मरीजों को मिलेगी।

ओपीडी और भर्ती: गंभीर मरीजों के लिए यहां विशेष वार्ड, आइसीयू और सर्जिकल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी विशेषज्ञ उपलब्ध रहेंगे।

पाचन तंत्र से जुड़ी बीमारी : गैस्ट्रोएंट्रोलाॅजी पाचन तंत्र और उससे जुड़े अंगों (जैसे- पेट, आंत, लिवर, पित्ताशय, और अग्न्याशय) की बीमारियों की जांच और गैर-सर्जिकल इलाज से जुड़ी चिकित्सा शाखा है। वहीं, गैस्ट्रिक सर्जरी इन अंगों की गंभीर समस्याओं को दूर करने के लिए की जाने वाली शल्य चिकित्सा है।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)