Indore

कार में रिश्तेदार ने बनाएं संबंध, पति ने पता चलते ही निकाला; पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप


ग्वालियर में एक महिला ने दूर के रिश्तेदार पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर…और पढ़ें

Publish Date: Fri, 10 Jul 2026 07:31:08 PM (IST)Updated Date: Fri, 10 Jul 2026 07:31:08 PM (IST)

कार में रिश्तेदार ने बनाएं संबंध, पति ने पता चलते ही निकाला; पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप
पीड़िता ने लगाया दुष्कर्म का आरोप। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. महिला ने रिश्तेदार पर शादी का झांसा देने का आरोप लगाया।
  2. मिलने के बहाने कार में दुष्कर्म करने का आरोप लगा।
  3. घटना की जानकारी मिलने पर पति ने घर से निकाला।

नईदुनिया प्रतिनिधि, ग्वालियर। शहर के पुरानी छावनी इलाके में रहने वाली महिला के साथ उसके दूर के रिश्तेदार ने ही दुष्कर्म किया। महिला से शादी के बाद फोन पर बात करता था। उसने मिलने के बहाने महिला को बुलाया। कार के अंदर दुष्कर्म किया। यह बात महिला के पति को पता लग गई। इस पर उसने महिला को घर से निकाल दिया।

महिला ने रिश्तेदार को कॉल किया। शादी करने के लिए कहा। वह मुकर गया। उसने कहा कि अब उसे फोन न करे। महिला की शिकायत पर पुरानी छावनी थाना पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर ली है।

महिला की दोस्ती करीब 8 साल से मंगल सिंह उर्फ विक्की पुत्र बेताल सिंह से है। मंगल सिंह सुसेरा कोठी के पास रहता है। तीन साल पहले महिला की शादी हो गई। उसके बाद भी मंगल उससे फोन पर बात करता था। वह उससे कहता था कि पसंद करता है। पति को छोड़ देगी, तो उससे शादी कर लेगा।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)