एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को पुलिस ने छोड़ा, डीसीपी बोले- ‘विवेचना जारी, जरूरत पड़ने पर फिर बुलाएंगे’
मुकेश मंगल, नईदुनिया, इंदौर। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी को ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े मामले में पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की है। राजेंद्र नगर थाना पुलिस ने यह कार्रवाई बुधवार देर रात दो कथित ड्रग्स पैडलरों की गिरफ्तारी के बाद की पूछताछ के आधार पर की।
पुलिस ने नाना पटवारी और मानव को छोड़ा
राजेंद्र नगर पुलिस ने ड्रग्स मामले में हिरासत में लिए गए नाना पटवारी और उसके साथी मानव को लंबी पुछताछ के बाद देर रात छोड़ दिया है। डीसीपी जोन-1 नरेंद्र सिंह रावत के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया के तहत दोनों को उनके वकील के सुपुर्द किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की विवेचना अभी लगातार जारी है। पुलिस को जाँच के दौरान जब भी जरूरत होगी, दोनों को पूछताछ के लिए दोबारा बुलाया जाएगा।
कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने किया ट्वीट
एमपी कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने सरकार पर राजनीतिक दुर्भावना का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि इंदौर पुलिस द्वारा उनके भाई को बिना सूचना हिरासत में लेना भाजपा की “बदले” की राजनीति है।

गिरफ्तार पैडलरों ने लिया नाम, नाना पटवारी ने भी स्वीकार की जान-पहचान
पुलिस सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ के दौरान नाना पटवारी का नाम सामने आया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि आरोपितों ने नाना पटवारी से संबंध होने की बात कही है।

वहीं पूछताछ के दौरान नाना ने भी आरोपितों को जानने की बात स्वीकार की है। हालांकि, पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि उनका संबंध केवल परिचय तक सीमित था या ड्रग्स नेटवर्क से कोई अन्य कड़ी भी जुड़ी हुई है।
जीतू पटवारी के घर कांग्रेस नेताओ का जमावड़ा । pic.twitter.com/DwRMjsIXCQ
— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 9, 2026
मीडिया के सामने क्या बोलें परिजन
जय हार्डिया की प्रेस वार्ता pic.twitter.com/i5UUjXRWLL
— NaiDunia (@Nai_Dunia) July 9, 2026
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी के भाई नाना पटवारी के मामले पर उनके परिजनों ने मीडिया के सामने अपना पक्ष रखा है। उन्होंने बताया कि नाना पटवारी के गायब होने पर जब थाने में आवेदन दिया गया, तब पुलिस ने उनके हिरासत में होने की पुष्टि की। परिजनों के अनुसार, पुलिस नाना पटवारी को किसी स्पॉट पर लेकर गई है और उनसे मिलने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इंदौर पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

बीजापी ने ट्वीट कर दी प्रतिक्रिया

पुराने मामलों से कड़ियां जोड़ रही पुलिस; सात साल पुराने आत्महत्या कांड में भी आया था नाम
सूत्रों के मुताबिक, नाना पटवारी का नाम इससे पहले भी एक ड्रग्स प्रकरण में सामने आ चुका है। इसी वजह से पुलिस इस मामले की कड़ियों को पुराने मामलों से भी जोड़कर जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें- इंदौर से रीवा जा रही बस में लगी आग, टायर फटने से हुआ हादसा, समय रहते सभी यात्रियों को बचाया गया
फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। जांच जारी है और पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद प्रदेश की राजनीति में भी हलचल तेज हो गई है। सात साल पुराने खुशी कुलवाल आत्महत्या कांड में भी नाना का नाम सामने आया था।
पुलिस अधिकारी का आधिकारिक बयान
पूरे मामले पर पुलिस की तरफ से आधिकारिक बयान दिया गया है।
राजेंद्र नगर थाने में सूचना के आधार पर पुलिस ने दो युवकों को पकड़ा था, जिनकी पहचान इरफान खान उर्फ गोलू चंदेरी और रानी भाई के रूप में हुई है। इनके पास से 10.8 ग्राम मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) बरामद किया गया है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया है कि वे यह ड्रग्स नाना पटवारी और मानव गंगवानी नाम के दो व्यक्तियों को देने जा रहे थे। पुलिस ने जब नाना पटवारी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला, तो उन पर पहले से 9 अपराध दर्ज पाए गए हैं। फिलहाल पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया जारी है और मामले में जो भी अन्य लोग शामिल होंगे, उन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
