Indore

तेज बारिश के कारण सेंधवा के दो मुख्य नालों में बाढ़ की स्थिति, कई घरों में घुसा पानी


सेंधवा नगर के राम कटोरा, तलवाड़ी, मोतीबाग क्षेत्र में कुछ घरों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई। होली मैदान में कुछ कारें डूबी। प्रशासन अलर्ट रहा।

Publish Date: Fri, 03 Jul 2026 09:34:32 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jul 2026 09:39:07 PM (IST)

तेज बारिश के कारण सेंधवा के दो मुख्य नालों में बाढ़ की स्थिति, कई घरों में घुसा पानी
फोटो :-सेंधवा में नाले का पानी ओवरफ्लो हो गया।

HighLights

  1. सेंधवा के दो मुख्य नालों में बाढ़ की स्थिति बनी।
  2. शाम पांच बजे शुरू हुई वर्षा दो घंटे तक चली।
  3. जलभराव की आशंका से हजारों लोगों में भय।

नईदुनिया न्यूज, सेंधवा (बड़वानी)। जिले में शुक्रवार शाम को बदले मौसम के चलते अंचल में कुछ स्थानों पर तेज वर्षा हुई। सेंधवा में हुई तेज वर्षा के बाद नगर के कई क्षेत्रों में हजारों लोग जल भराव की आशंका से भयभीत हुए।

खासकर निचले क्षेत्रों की बस्तियों में रहने वाले लोगों को अधिक चिंता हुई। नगर के बीच में से बहने वाले दोनों नालों में बाढ़ की स्थिति बन गई। हाजांकि नपा के नालों की सफाई के अभियान के चलते बड़ी समस्या नहीं हुई।

शुक्रवार शाम करीब पांच बजे वर्षा शुरू हुई जिसने कुछ ही देर में मूसलाधार वर्षा का रूप ले लिया।

सेंधवा नगर के राम कटोरा, तलवाड़ी, मोतीबाग क्षेत्र में कुछ घरों में जलभराव की स्थिति निर्मित हुई। होली मैदान में कुछ कारें डूबी। प्रशासन अलर्ट रहा।

naidunia_image

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)