Indore

शादी के दूसरे दिन ही गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, सीसीटीवी फुटेज में पड़ोसी की छत के रास्ते निकलती दिखी


पीड़ित जितेंद्र जोशी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 29 जून को मुरैना जिले के झुंडपुरा निवासी नम्रता जोशी से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। शादी…और पढ़ें

Publish Date: Wed, 01 Jul 2026 12:09:22 AM (IST)Updated Date: Wed, 01 Jul 2026 12:43:31 AM (IST)

शादी के दूसरे दिन ही गहने लेकर फरार हुई दुल्हन, सीसीटीवी फुटेज में पड़ोसी की छत के रास्ते निकलती दिखी
लुटेरी दुल्‍हन।

HighLights

  1. नम्रता जोशी से विवाह हुआ था।
  2. शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई।
  3. नींद खुली तो वह घर में नहीं थी।

नईदुनिया प्रतिनिधि,ग्वालियर। विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र में शादी के अगले ही दिन दुल्हन के गहने लेकर फरार होने का मामला सामने आया है। दूल्हे की शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें युवती पड़ोसी की छत के रास्ते घर से निकलती दिखाई दे रही है।

पीड़ित जितेंद्र जोशी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि 29 जून को मुरैना जिले के झुंडपुरा निवासी नम्रता जोशी से हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ था। शादी के बाद दुल्हन ससुराल आई, लेकिन मंगलवार सुबह जब परिवार की नींद खुली तो वह घर में नहीं थी।

आरोप है कि वह घर में रखे सोने-चांदी के गहने और अन्य कीमती सामान लेकर पड़ोसी की छत के रास्ते फरार हो गई। शिकायत के बाद युवती के पिता और भाई उसे विश्वविद्यालय थाने लेकर पहुंचे, लेकिन दूल्हे ने उसे अपने साथ रखने से साफ मना कर दिया।

उसका कहना है कि शादी की पहली ही रात इस घटना के बाद वह उस पर भरोसा नहीं कर सकता।दूल्हे ने पुलिस को यह भी बताया कि जांच के दौरान जानकारी मिली है कि युवती का पहले भी एक अन्य युवक से रिश्ता तय हुआ था।

आरोप है कि उस मामले में भी गोद भराई के दौरान मिले गहने और नकदी लौटाने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित ने निष्पक्ष जांच, कानूनी कार्रवाई और अपने परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

फिलहाल विश्वविद्यालय थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिकायत में लगाए गए सभी आरोपों की जांच के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)