Nagpur

हत्यारे के भाई के वायरल पोस्ट से गिट्टीखदान में तनाव, आरोपी गिरफ्तार


Advertisement

नागपुर: अथर्व नानोरे हत्याकांड से जुड़े एक संवेदनशील वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद गिट्टीखदान इलाके में एक बार फिर तनाव की स्थिति बन गई। बुधवार देर रात बड़ी संख्या में लोगों ने गिट्टीखदान थाने का घेराव कर पोस्ट करने वाले के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, इस मामले में पहले से गिरफ्तार आरोपी जय यादव के बड़े भाई वीरू यादव ने आपत्तिजनक पोस्ट साझा किया था। वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया और हालात बिगड़ने लगे।

Gold Rate
Apr 08,2026 – Time 10.30Hrs

Gold 24 KT
₹ 1,52,600 /-

Gold 22 KT
₹ 1,41,900 /-

Silver/Kg
₹ 2,46,400/-

Platinum
₹ 90,000/-

Recommended rate for Nagpur sarafa Making charges minimum 13% and above

स्थिति को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीरू यादव को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि देर रात तक इलाके में तनाव बना रहा और पुलिस बल तैनात किया गया।

गौरतलब है कि हनुमान जयंती शोभायात्रा के दौरान अथर्व नानोरे का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में तीनों मुख्य आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

वहीं, वायरल वीडियो में वीरू यादव अपने 4-5 साथियों के साथ नजर आ रहा है। पुलिस को आशंका है कि इन लोगों की भी संलिप्तता हो सकती है, जिसके चलते आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं। फिलहाल गिट्टीखदान पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

GET YOUR OWN WEBSITE

FOR ₹9,999

Domain & Hosting FREE for 1 Year

No Hidden Charges

Advertisement

Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)