Indore

सीढ़‍ियों पर चढ़ा मगरमच्छ पहुंचने वाला था पहली मंजिल पर, इसे देख उड़े घरवालों के होश; मंदसौर वन विभाग ने किया रेस्क्यू


मंदसौर जिले के नारायणगढ़ में रविवार सुबह एक घर की सीढ़ियों पर मगरमच्छ निकल आने से हड़कंप मच गया।

Publish Date: Mon, 03 Aug 2026 11:30:18 AM (IST)Updated Date: Mon, 03 Aug 2026 11:38:12 AM (IST)

सीढ़‍ियों पर चढ़ा मगरमच्छ पहुंचने वाला था पहली मंजिल पर, इसे देख उड़े घरवालों के होश; मंदसौर वन विभाग ने किया रेस्क्यू

नईदुनिया न्यूज, पिपलियामंडी/नारायणगढ़। नारायणगढ़ नगर में रविवार सुबह एक घर में मगरमच्छ घुसने से हड़कंप मच गया। घर के अंदर सीढ़ियों पर बैठे मगरमच्छ को देखकर परिवार के लोगों के होश उड़ गए। जानकारी के अनुसार नारायणगढ़ निवासी शैलेन्द्र पाटीदार के घर में मगरमच्छ घुस गया।

शैलेन्द्र ने बताया कि सुबह पत्नी किचन में चाय बनाने के लिए जा रही थी, तभी घर के अंदर चढ़ाव की सीढ़ियों पर उनकी नजर एक बड़े जानवर पर पड़ी। करीब जाकर देखा तो वह मगरमच्छ था। यह देखकर पत्नी घबराकर दौड़ते हुए बाहर आई और परिवार को सूचना दी।

घर में मगरमच्छ की सूचना मिलते ही आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर करीब एक घंटे बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। परिवार के लोग डर के कारण दरवाजा बंद कर बाहर खड़े रहे। वन विभाग की टीम ने रस्सियों की मदद से मगरमच्छ का रेस्क्यू किया।

वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ ले गई

रेस्क्यू के दौरान मौके पर भीड़ बढ़ने से नारायणगढ़ थाना पुलिस बल को भी तैनात किया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद मगरमच्छ को काबू कर उसे सुरक्षित पकड़ लिया गया। बाद में वन विभाग की टीम मगरमच्छ को अपने साथ लेकर गई और उसे सुरक्षित स्थान पर छोड़ा गया। रेस्क्यू के बाद ही परिवार घर में पहुंचा। वन विभाग के अनुसार वर्षा के कारण आसपास के नाले और जलस्रोतों का पानी बढ़ने से मगरमच्छ रिहायशी क्षेत्र में आ गए हैं।

Please follow and like us:
error20
fb-share-icon584226
Tweet 20
fb-share-icon20

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error

Enjoy this blog? Please spread the word :)